छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में आज सूफी नाइट, भूमि त्रिवेदी और उषा बारले का जलवा
छत्तीसगढ़ में 25वें स्थापना दिवस के रजत उत्सव की धूम है. प्रदेश में 5 दिनों तक राज्योत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें रोजाना अलग-अलग कलाकार मनमोहक प्रस्तुति दे रहे हैं. आज रजत उत्सव के तीसरे दिन मशहूर सिंगर भूमि त्रिवेदी, पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले समेत सूफी नाइट और कई कलाकार आज समा बांधेंगे. शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी.
छत्तीसगढ़ राज्य रजत उत्सव का तीसरा दिन आज
छत्तीसगढ़ राज्य रजत उत्सव के तीसरे दिन आज पार्श्वगायक भूमि त्रिवेदी अपनी आवाज का जादू चलाएंगी. इसके अलावा कलाकार महेंद्र चौहान एंड बैंड और पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले भी मनमोहक प्रस्तुति देंगी. साथ ही सूफी गायक राकेश शर्मा भी परफॉर्म करेंगे. आज शाम कलाकार घनश्याम महानंद पारंपरिक फ्यूजन बैंड की प्रस्तुति देंगे.
कल अंकित तिवारी करेंगे परफॉर्म
4 नवंबर को राज्य उत्सव के चौथे दिन बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी परफॉर्मेंस देंगे. वह अपनी आवाज का जादू चलाएंगे. इसके अलावा कला केन्द्र रायपुर बैण्ड, रेखा देवार की लोकगीत, प्रकाश अवस्थी के लोकमंच की प्रस्तुति होगी. वहीं, 5 नवंबर को कैलाश खेर रायपुर आ रहे हैं. इस दिन पूनम विराट तिवारी रंग छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति देंगी, जबकि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.
आदित्य नारायण ने किया मंत्रमुग्ध
छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव के दूसरे दिन रविवार को सिंगर आदित्य नारायण ने मनमोहक परफॉर्मेंस दी. उनकी आवाज ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. उनके साथ सना अरोड़ा ने भी प्रस्तुति दी.
5 नवंबर तक राज्योत्सव की धूम
बता दें कि इस साल पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ राज्योत्सव मनाया जा रहा है. 1 से 5 नवंबर तक विभिन्न कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. यह आयोजन छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करने का माध्यम बनेगा. दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है, जो लोक कला और बॉलीवुड की मिठास का अनोखा संगम देखने को आतुर हैं.


सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
यात्रियों की परेशानी खत्म, 14 ट्रेनों का संचालन बहाल
ऐतिहासिक पल: नीतीश कुमार को मिली राज्यसभा सदस्यता, सीपी राधाकृष्णन ने कराई शपथ ग्रहण
गावस्कर ने मुकुल की जमकर सराहना, पूरन की फॉर्म पर उठाए सवाल
UNFPA की Honorary Ambassador कृति सैनन का भोपाल दौरा, शिक्षा से लेकर पंचायत स्तर तक बदलाव देखे
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के भाई नहीं रहे, अंतिम संस्कार की तैयारी
‘डकैत’ हुई रिलीज, स्टार कास्ट से लेकर फीस तक जानिए सबकुछ
‘लुटेरा’ फिल्म की कहानी के पीछे का राज, अनुराग कश्यप ने किया खुलासा
तिलक नगर में बवाल: बाल संत अभिनव अरोड़ा के परिवार पर हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार
चुनावी राज्यों में सियासी मुकाबला तेज, ममता बनर्जी से लेकर एमके स्टालिन और हिमंता सरमा तक की साख दांव पर
टॉप ऑर्डर की जंग में तय होगा मुकाबले का नतीजा
भारत-अमेरिका रिश्तों को नई मजबूती, विक्रम मिसरी और काश पटेल की अहम बैठक
मध्यप्रदेश आबकारी विभाग में फाइलों की होली! लाखों कागज़ जलाने पर उठे सवाल