सैमसंग और महिंद्रा ने मिलकर किया डिजीटल कार की फीचर लॉन्च
नई दिल्ली। भारत में सैमसंग कंपनी ने महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए डिजीटल कार की फीचर लॉन्च किया है। अब सिर्फ फोन निकालिए, एक टैप कीजिए और कार सफर के लिए तैयार हो जाएगी। इस टेक्नोलॉजी की मदद से गैलेक्सी स्मार्टफोन यूजर्स बिना फिजिकल चाबी के अपनी गाड़ी को लॉक, अनलॉक और स्टार्ट कर सकेंगे। महिंद्रा इस डिजिटल इनोवेशन को अपनाने वाली भारत की पहली ऑटोमोबाइल कंपनी बन गई है। यह फीचर फिलहाल कंपनी की एक्सईवी 9ई और बीई 6 इलेक्ट्रिक एसयूवी में उपलब्ध कराया गया है। इन गाड़ियों के मालिक अब सैमसंग वालेट ऐप के जरिए अपनी कार को पूरी तरह से कंट्रोल कर पाएंगे, जिससे उन्हें हर वक्त फिजिकल चाबी साथ रखने की जरूरत नहीं होगी।
इस डिजिटल कार-की का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। यूजर को अपनी महिंद्रा ईवी को सैमसंग वालेट में लिंक करना होगा। इसके बाद फोन एनएफसी या अल्ट्रा-वाइडबंद तकनीक से कार से कनेक्ट हो जाएगा। जैसे ही यूजर कार के पास पहुंचेगा, वाहन अपने आप अनलॉक हो जाएगा और अंदर बैठने पर सिर्फ एक टैप से इंजन स्टार्ट किया जा सकेगा। इस फीचर की सबसे दिलचस्प बात यह है कि डिजिटल की को दूसरे लोगों के साथ भी शेयर किया जा सकता है। यूजर चाहें तो सीमित समय के लिए किसी परिवार सदस्य या दोस्त को एक्सेस दे सकते हैं।
निर्धारित समय पूरा होते ही यह एक्सेस अपने आप समाप्त हो जाएगा। अगर यूजर का फोन खो जाता है, तो सैमसंग फाइंड सर्विस की मदद से वह अपना डिवाइस रिमोटली लॉक या डाटा डिलीट कर सकता है। इसके साथ ही डिजिटल की भी तुरंत डिसेबल हो जाएगी। बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन और पीआईएन वेरिफिकेशन जैसे मजबूत सिक्योरिटी लेयर यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति आपकी कार को एक्सेस न कर सके। सिक्योरिटी के लिहाज से यह फीचर पूरी तरह सुरक्षित है।


राशिफल 2 अप्रैल 2026: ये राशि पाएंगी लाभ, ये राशि होंगे मुश्किलों का सामना
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती की चुनावी शुरुआत लखनऊ से, बीजेपी और सपा के बीच BSP के लिए चुनौतीपूर्ण रास्ता
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव