दमोह में गोहत्या पर बवाल: गोसेवकों पर हमला, इलाके में बढ़ा तनाव
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में गोकशी की घटना सामने आने के बाद तनाव फैल गया. घटना से आक्रोशित हिंदूवादी संगठन के लोग सड़कों पर आ गए. हिंदू संगठनों का आरोप है कि गोहत्या की सूचना पर कसाई मंडी इलाके में गए गोसेवकों पर कसाइयों ने जानलेवा हमला कर दिया. हमले में जैसे-तैसे वो खुद को बचाकर वहां से निकल गए.
आज शाम दमोह के गोसेवकों को सूचना मिली थी कि कसाई मंडी इलाके में गोवंश को काटा जा रहा है. इस सूचना पर गोसेवक कसाई मंडी पहुंच गए लेकिन गोसेवकों को देखकर कसाई मंडी इलाके के लोग आक्रोशित हो गए और फिर बड़ा बबाल खड़ा हो गया. गोसेवकों के मुताबिक यहां गोहत्या हुई है और हिन्दू संगठन के लोगों को देखकर कसाई समुदाय के लोगों ने उन पर हमला भी किया है. आरोप है कि उनके ऊपर पथराव भी किया गया.
कार्यकर्ताओं के मुताबिक आमने-सामने की स्थिति बन गई लेकिन पुलिस ने कसाई मंडी से उन्हें बाहर निकाल दिया. इस घटना की सूचना जैसे ही हिंदू संगठन के और लोगों की मिली तो बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग सड़कों पर आ गए. पहले पुराना थाना इलाके में और फिर शहर के घंटाघर क्षेत्र में प्रदर्शन किया गया. वहीं पुलिस कोतवाली में भी हिंदू संगठन के पदाधिकारी डेरा जमाए हुए हैं.
कांग्रेस नेता पर आरोप
हिंदू नेताओं के मुताबिक कसाई मंडी इलाके में जानलेवा हमला गंभीर विषय है. गोसेवकों पर जानलेवा हमला कहीं न कहीं पुलिस और प्रशासन की अक्षमता को साबित कर रहा है. आरोप है कि एक पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता मूरसलीन कुरेशी खुद कसाई समुदाय से आता है. आरोप है कि गोसेवकों पर मूरसलीन के इशारे पर ही हमला किया था. फिलहाल तनाव के बीच पुलिस मोर्चा संभाले हुए है और माहौल को शांत करने में लगी है.
भैंस के पाड़े की हत्या के अवशेष
एसपी के मुताबिक कसाई मंडी में गोवंश से संबंधित भैंस के पाड़े की हत्या हुई है. जिसके अवशेष भी मिले हैं. पुलिस सूचना पर कार्रवाई कर रही है. कुछ हिंदू संगठन के लोग वहां पहुंच गए जिसके बाद उन पर हमला करने की कोशिश हुई है. पुलिस ने इस मामले में दो अपराध दर्ज किए हैं. पहला पशु हत्या का और दूसरा हिंदू संगठन के लोगों के साथ हुई वारदात के मामले में. पुलिस पूरे मामले पर नजर रखे हैं और शांति व्यस्था बनाने में लगी है.


राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला