गंजेपन की समस्या से निजात दिलाने लाया गया...............हेयर ग्रोथ सीरम
ताईपे । अगर आप गंजेपन से परेशान हैं और हर नए प्रोडक्ट को आजमाने के बाद निराश हो चुके हैं, तब यह खबर आपके लिए जरुरी है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसा हेयर ग्रोथ सीरम तैयार किया है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह सिर्फ 20 दिनों में गंजी खोपड़ी पर बाल उगाने की ताकत रखता है। यह सीरम नेचर जर्नल में प्रकाशित एक शोध का हिस्सा है।
यह एक रब-ऑन सीरम है, जिसे सीधे सिर की त्वचा पर लगाया जाता है। इसमें प्राकृतिक फैटी एसिड का इस्तेमाल किया गया है, जो त्वचा की वसा कोशिकाओं को सक्रिय करता है। ये सेल्स बालों के रोम को पुनर्जीवित करती हैं, जिससे नए बाल उगने लगते हैं। दरअसल गंजेपन की समस्या तब होती है जब बालों के रोम निष्क्रिय हो जाते हैं या मर जाते हैं। यह सीरम उन निष्क्रिय रोमों को फिर से सक्रिय करता है। वैज्ञानिकों ने चूहों पर सीरम का परीक्षण किया, जिसमें 20 दिनों के भीतर बालों की ग्रोथ देखी गई। यह सीरम बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे पोषण बेहतर तरीके से पहुंचता है।
यह शोध नेचर जर्नल में प्रकाशित हुआ है, जो विश्व की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिकाओं में से एक है। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह सीरम न सिर्फ बाल उगाता है, बल्कि बालों को मजबूत भी बनाता है। इसमें किसी प्रकार के स्टेरॉयड या हानिकारक रसायन नहीं हैं, जिससे साइड इफेक्ट की संभावना कम है।


राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'