छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का रायपुर दौरा, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
1 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ 25 साल का होने जा रहा है. राज्य के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. वह 1 नवंबर को रायपुर आएंगे. यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे. प्रदेश की जनता को कई सौगातें भी देंगे.
2500 बच्चों से ‘दिल की बात’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से सुबह 7.35 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे. रायपुर में वह 2500 बच्चों से ‘दिल की बात’ करेंगे. इसके साथ ही नया रायपुर में प्रदेश के नए विधानसभा भवन और उसके बाहर अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद ट्राइबल फ्रीडम फाइटर म्यूजियम का उद्घाटन कर विजिट करेंगे. अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ब्रह्मकुमारी भवन शांति शिखर का भी उद्घाटन करेंगे और फिर राज्योत्सव में शामिल होंगे.
PM मोदी का रायपुर दौरा
PM मोदी दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 7.35 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे.
सुबह 9.40 बजे PM मोदी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
सुबह 10 बजे PM मोदी नया रायपुर में श्री सत्य साईं संजीवनी चाइल्ड केयर अस्पताल जाएंगे. यहां हार्ट डिजेज का सफल ऑपरेशन कराने वाले 2500 बच्चों से ‘दिल की बात’ करेंगे.
इसके बाद सुबह 10.45 बजे से 11.30 बजे तक ब्रह्मकुमारी भवन शांति शिखर के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे.
इस कार्यक्रम के बाद PM मोदी 11.45 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा की नए भवन का उद्घाटन करेंगे. साथ ही यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी की मूर्ति का अनावरण करेंगे.
दोपहर 1.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्राइबल फ्रीडम फाइटर म्यूजियम का लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही म्यूजियम का विजिट भी करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2:30 से लेकर 4 बजे तक राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे.
इसके बाद शाम 4.25 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
वायुसेना का एयर शो
पांच दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में पहली बार भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक्स टीम शानदार एयर शो पेश करेगी. नया रायपुर के सेंध लेक में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा. करीब 40 मिनट तक चलने वाले इस शो में 9 फाइटर जेट्स और एयरक्राफ्ट आसमान में एक साथ फॉर्मेशन फ्लाइंग और एयरोबेटिक स्टंट्स का रोमांचक प्रदर्शन करेंगे. बता दें छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम 1 नवंबर से 5 नवंबर तक चलेगा.


भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट
वकील को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार, आरोपी पकड़ाया
PM मोदी बोले- जनता चाहती है बदलाव, केरल में कांग्रेस पर बड़ा वार
रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट की ट्रेन सेवा फिर शुरू
चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
सिलेंडर संकट में धोखा, एजेंसी कर्मचारी 30 गैस सिलेंडर लेकर भागा
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल
खौफनाक हादसा, गले के आर-पार सरिया; सर्जरी से बची जान
भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी, इच्छुक उम्मीदवार जल्द करें आवेदन
आईपीएल विवाद: ललित मोदी ने BCCI से की बड़ी मांग
मंटुरोव की भारत यात्रा: कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत
डेढ़ लाख शिक्षकों को फायदा, चौथी क्रमोन्नति का आदेश जारी
माता के दरबार में वर्दीधारी का भक्ति भाव, लोगों ने सराहा