पहले टी20 से पहले मौसम ने बढ़ाई टेंशन, कैनबरा में बारिश की क्या है संभावना?
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को कैनबरा में पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज होनी है। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप टी20 में विश्व चैंपियन भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया पर अच्छा-खासा दबदबा रहा है। बीते पांच वर्षों से भारत टी20 में ऑस्ट्रेलिया पर लगातार श्रेष्ठता दर्ज करता आ रहा है। इस दौरान भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया से तीन टी20 सीरीज जीती हैं। दोनों टीमों के बीच जब पर्थ में पहला वनडे मैच खेला गया था तो बारिश ने उस मैच में खलल डाला था। आइए जानते हैं कैनबरा में मौसम कैसा रहेगा और क्या बारिश की कोई संभावना है?
सूर्यकुमार की कप्तानी में अच्छा है भारत का रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव के कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम ने निर्भीक क्रिकेट खेलने को प्राथमिकता दी है। यही वजह है कि उनकी कप्तानी में भारत ने अब तक जो 29 मैच खेले हैं उनमें से 23 में उसे जीत मिली है। उनकी कप्तानी में भारत ने सभी द्विपक्षीय सीरीज में जीत हासिल की है। कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास इस सीरीज के जरिये अपनी खोई फॉर्म वापस हासिल करने का मौका होगा।
बुमराह करेंगे वापसी
अच्छी बात यह है कि भारतीय टीम को इस सीरीज में अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का साथ मिलने जा रहा है। बुमराह को वनडे सीरीज में आराम दिया गया था। बुमराह और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती से निपटना ऑस्ट्रेलिया के लिए आसान नहीं होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने अपने पिछले 10 टी20 मैचों में आठ जीते हैं और एक-एक मैच ही हारा है। ऑस्ट्रेलिया का एक मैच बेनतीजा रहा है और भारत का एक मैच टाई रहा है। इस लिहाज से दोनों ही टीमें जबरदस्त फॉर्म में हैं।
क्या है मौसम का पूर्वानुमान?
मौसम विभाग के अनुसार, कैनबरा में बुधवार को छिटपुट बारिश होने की संभावना है, लेकिन मैच के वक्त बारिश की संभावना कम है। स्थानीय समयानुसार, शाम छह से सात बजे के बीच बारिश की संभावना 16 से 20 प्रतिशत है, लेकिन जैसे-जैसे रात बढ़ती जाएगी बारिश की संभावना सात प्रतिशत रह जाएगी। स्थानीय समयानुसार मैच शाम 7:15 बजे शुरू होगा। इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि बारिश मैच में खलल डाल सकती है, लेकिन प्रशंसकों को मैच का आनंद मिलेगा क्योंकि लगातार बारिश का पूर्वानुमान नहीं है।


सियासी बयान से मचा हंगामा: हरीश रावत बोले—हां मैं तांत्रिक हूं और घमंडी हूं
छोटी रकम, बड़ी सजा; हाई कोर्ट ने 25 साल बाद दिया न्याय
वोटर लिस्ट में भारी बदलाव: 12 राज्यों में 7.2 करोड़ नाम हटे, नेट 5.2 करोड़ की गिरावट
IPL में दिखा अनोखा नजारा, भाई के विकेट पर भाई का जश्न
घर-घर पहुंचेगी टीम, छत्तीसगढ़ में जनगणना का काम जल्द शुरू
सीट नंबर अलॉट, लेकिन कोच गायब; रेलवे की बड़ी लापरवाही
रथ यात्रा डेट को लेकर विवाद, जगन्नाथ मंदिर प्रशासन और इस्कॉन आमने-सामने
डगआउट में फोन इस्तेमाल पर एक्शन, BCCI ने भेजा कारण बताओ नोटिस
दर्दनाक यमुना हादसा: एक और शव मिला, नाव दुर्घटना में मौत का आंकड़ा 15 तक पहुंचा
देश की विकास यात्रा पर जोर: प्रधानमंत्री मोदी बोले—भारत जल्द लेगा ऐतिहासिक फैसला
फिल्म इंडस्ट्री को राहत, ‘जन नायकन’ लीक केस में पुलिस का बड़ा कदम