सुबह 5 बजे रेलवे हॉस्पिटल में आग का तांडव, कई मरीजों की जान बची बाल-बाल
लखनऊ: लखनऊ के रेलवे हॉस्पिटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे अस्पताल में धुआं भर गया। लेकिन समय रहते मरीजों को बाहर निकाल लिया गया। बताया जाता है कि सर्वर रूम शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है। आग बुझा दी गई है।
आलमबाग स्थित रेलवे अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 5 बजे के आसपास ग्राउंड फ्लोर पर बने सर्वर रूम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। धुएं से मरीजों का दम घुटने लगा। मौके पर मौजूद स्टाफ ने सीसीयू में भर्ती 12 से अधिक मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। चूंकि आग सर्वर रूम में लगी थी इसलिए बिजली के तारों और उपकरणों के जलने से तेज धुआं उठ रहा था।
फायर अलार्म बजने से लोग सतर्क हुए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
यह धुआं क्रिटिकल केयर यूनिट में घुस गया था। वहां भर्ती गंभीर मरीजों का दम धुएं की वजह से घुटने लगा था। मौजूद नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों ने वील चेयरों और स्ट्रेचर की मदद से मरीजों को दूसरे सुरक्षित वार्ड में शिफ्ट कर दिया। सभी मरीज सुरक्षित थे।
इसके बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इस आग पर काबू करने में कामयाबी पाई। बताया जा रहा है कि आग की वजह से सर्वर रूम पूरी तरह से जलकर राख हो गया।


डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल