बस-ऑटो ड्राइवरों की हड़ताल शुरू, आम यात्रियों की यात्रा हुई बाधित, जानिए कारण और मांगें
रायपुर। छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आज से “स्टेयरिंग छोड़ो, चक्का जाम आंदोलन” शुरू कर दिया है. महासंघ ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी.
खैरागढ़ में भी ड्राइवरों का हड़ताल शुरू
वहीं खैरागढ़ जिले में भी ड्राइवरों का बड़ा आंदोलन शुरू हो गया है. जिले के खैरागढ़ एम. पी. लांझी मार्ग में चक्का जाम कर दिया गया है. बाइक सवार और निजी वाहनों को छोड़कर बाकी अन्य वाहनों को रोक दिया गया है. ड्राइवर संघ द्वारा स्टेयरिंग छोड़ो अभियान के तहत बस, टैक्सी, ट्रक समेत सभी वाहनों के पहिए थम चुकी है. ड्राइवर संगठन ने साफ कहा है जब तक सरकार उनकी 11 सूत्रीय मांगें नहीं मानती, तब तक सड़कों पर सन्नाटा रहेगा. संघ ने कहा है कि वे परिवहन व्यवस्था बाधित नहीं करेंगे, लेकिन ड्राइवरों की समस्याओं पर सरकार को तुरंत ध्यान देना चाहिए. प्रदेशभर में पुलिस और प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है ताकि यात्रियों को असुविधा न है. अब नजर इस बात पर है कि सरकार ड्राइवरों की इन 11 मांगों पर कितना और कब तक एक्शन लेती है.
इन मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन
संपुर्ण छत्तीसगढ़ में पुर्ण शराब बंदी
छत्त्तीसगढ़ राज्य में ड्राईवर वेलफेयर बोर्ड का गठन
ड्राईवर के लिये सुरक्षा कानून हेतु ड्राईवर आयोग का गठन
ड्राईवर की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिवार को 20 लाख रू. का मुआवजा पदान की जाये
ड्राईवर की दुर्घटना में विकलांग होने पर परिवार को 10 लाख रू. का मुआवजा प्रदान की जाये
1 सितम्बर को ड्राईवर दिवस घोषित किया जाये
छत्तीसगढ़ राज्य में ड्राईवरों के बच्चों को निजी स्कूलों में शिक्षा का आरक्षण
छत्त्तीसगढ़ राज्य के ड्राईवरों के परिवार के लिये हेल्थ कार्ड जारी की जाये
छत्त्तसगढ़ राज्य के ड्राईवरों को 55 वर्ष उम्र पश्चात सरकार की तरफ से पेंशन राशि दिया जाये
BSN की धारा 105, (दस) 10 साल की सजा और 8 हजार रूपयें जुर्माना ये काला कानून को हटाया जायें.


राशिफल 20 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह बढ़ाते है समाज में समरसता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव