हैरतअंगेज कैच से विराट कोहली ने टीम इंडिया को दिया बड़ा लाभ, गिल की गलती हुई छुपी
नई दिल्ली: विराट कोहली ने सिडनी वनडे में मैथ्यू शॉर्ट का हैरतअंगेज कैच लपका. कोहली का कैच पहली नजर में देखने पर भले ही आसान लगे, पर वो उतना आसान था ही. गेंद गोली की रफ्तार से ट्रेवल करती उनकी तरफ आई, जिसे उन्होंने अपने बॉडी को एकदम पीछे की तरफ झुकाकर पकड़ा. विराट कोहली ने इस कैच को लपककर ना सिर्फ कप्तान गिल की गलती पर पर्दा डाला बल्कि टीम इंडिया को भी बड़े नुकसान से बचाया.
कब हुई कप्तान गिल से चूक?
अब आप सोच रहे होंगे कि विराट कोहली ने शॉर्ट का कैच लेकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल की गलती को दुरुस्त कैसे किया? आखिर कैसे उन्होंने टीम इंडिया को बड़े नुकसान से बचाया है? इन सवालों के जवाब जानने के लिए पहले आपको ऑस्ट्रेलियाई पारी के 10वें ओवर का खेल समझना होगा. क्योंकि कप्तान गिल से चूक, उसी ओवर में हुई थी?
मैथ्यू शॉर्ट का खाता भी नहीं खुला था. उस ओवर की चौथी गेंद पर वो रन लेने को इतने उतावले हो गए कि मिचेल मार्श की भी नहीं सुनी. उनका ये उतावलापन भारी पड़ जाता अगर कप्तान गिल का डायरेक्ट थ्रो सीधा विकेट पर लगा होता. लेकिन, रनआउट करने का भरपूर समय होने के बाद भी गिल वो मौका चूक गए. नतीजा ये हुआ कि शॉर्ट को जीरो पर ही ना सिर्फ जीवनदान मिला बल्कि उनका खाता भी खुल गया.
विराट ने टीम इंडिया को भारी नुकसान से बचाया!
अब सवाल था कि मैथ्यू शॉर्ट उस जीवनदान के बाद टीम इंडिया को कितना बड़ा नुकसान कराएंगे? ये डर तो था लेकिन ऑस्ट्रेलियाई पारी के 23वें ओवर में विराट कोहली ने वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर उनका लाजवाब कैच लपककर उस डर को खत्म कर दिया. मैथ्यू शॉर्ट ने 41 गेंदों का सामना करते हुअ 2 चौके की मदद से 30 रन बनाए.
अब गिल अगर मैथ्यू शॉर्ट को जीरो पर ही रनआउट कर देते तो उनके ये 30 रन नहीं होते और टीम इंडिया को इतने रनों का नुकसान ना हुआ होता. लेकिन, दाद देनी होगी गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर विराट कोहली के लपके कैच की, जिसने शॉर्ट को और बड़ा स्कोर बनाने से रोक लिया.


राशिफल 20 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह बढ़ाते है समाज में समरसता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव