इंदौर में बड़ा खुलासा: धर्मेंद्र भदौरिया के बेटे-बेटी के लॉकर से बरामद हुए 4 करोड़ के जेवरात
इंदौर। इंदौर में रिटायर्ड जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के यहां से एक बार फिर करीब पौने 4 करोड़ रुपए कीमत के सोना और हीरे के जेवरात मिले हैं. लोकायुक्त ने यह सोना धर्मेंद्र भदौरिया की बेटी अपूर्वा, बेटे सूर्यांश और बहू मिनी शुक्ला भदौरिया के लॉकर से निकाला है.
लॉकर से बरामद हुए करोड़ो के जेवरात
लोकायुक्त की टीम द्वारा शुक्रवार को कैनरा बैंक (देवास नाका) का लॉकर खोला गया. यह लॉकर धर्मेंद्र की बेटी अपूर्वा के नाम से है. टीम ने यहां से करीब 1.5 करोड़ रुपए कीमत के जेवरात और एचडीएफसी बैंक से 2 करोड़ 35 लाख रुपए कीमत के आभूषण बरामद किए हैं. लोकायुक्त को लॉकर खोलने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. धर्मेंद्र सिंह ने अफसरों पर वकीलों के माध्यम से दबाव बनाने की भी कोशिश की थी. बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र सिंह भदौरिया खुद लोकायुक्त को चकमा देकर आभूषण निकालने की फिराक में था. उसने वकीलों को भेज कर बैंक अफसरों से कहा कि अपूर्वा ही लॉकर ऑपरेट करेगी. अफसरों ने बताया कि लॉकर तो फ्रीज कर दिया गया है. वहीं, कैनरा बैंक में निरीक्षक रेणु अग्रवाल ने कार्रवाई की और 1 किलो 658 ग्राम वजनी सोने के आभूषण निकाले हैं. एचडीएफसी बैंक में डीएसपी सुनील तालान ने कार्रवाई कर 2 किलो सोने और हीरे के आभूषण निकाले हैं.
लोकायुक्त को इसके पहले भी मिला है खजाना
कैश – फ्लैट नंबर 201, कैलाश कुंज, इंदौर से एक करोड़ 13 लाख 13 हजार 612 रुपए मिले. यहां धर्मेंद्र भदौरिया भी मौजूद थे.
सोना – कुल 5 करोड़ 48 लाख 79 हजार 930 रुपए कीमत का 4 किलो 221 ग्राम सोना मिला.
चांदी – घर से 8 लाख 8 हजार 86 रुपए कीमत की 7 किलो 128 ग्राम चांदी जब्त की गई.
महंगी घड़ियां, वाहन, साड़ियां – कुल 2 करोड़ 23 लाख 27 हजार 930 रुपए के वाहन, साड़ी, घड़ियां, हथियार, परफ्यूम मिले हैं.
फ्लैट – कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार तीनों फ्लैट की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 92 लाख रुपए पाई गई है.
प्लॉट – मालवा काउंटी में 3 करोड़ 36 लाख 73 हजार रुपए का प्लॉट मिला है.


DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।
मातृत्व और करियर का संतुलन: पत्रलेखा ने बताया प्रोड्यूसर और मां बनने के बीच का चुनौतीपूर्ण सफर।
कलेक्टर का सख्त आदेश: जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी।
क्या जेल जाएंगे बंग सी-ह्युक? 2019 के शेयर घोटाले में फंसी के-पॉप की सबसे बड़ी हस्ती।
भायखला में सनसनी: पूर्व क्रिकेटर के ससुर पर लाठी-डंडों से हमले का आरोप, जांच में जुटी मुंबई पुलिस।
उज्जैन में निंजा का आध्यात्मिक अनुभव, महाकाल दरबार में छलके आंसू
100 करोड़ी महागाथा: भारी-भरकम बजट और सितारों की फौज के साथ आ रही है ‘राजा शिवाजी’।