भूपेश बघेल का BJP पर हमला, नक्सलियों की घर वापसी के दावों पर उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के एक बार फिर तीखे तेवर देखने को मिले हैं. उन्होंने नक्सलवाद और नक्सलियों के आत्मसर्पण को लेकर BJP की ओर से किए जा रहे दावों पर सवाल उठाए हैं. इसके अलावा छत्तीसगढ़ में SIR की तैयारी को लेकर भी निशाना साधा है.
‘जब रमन सिंह मुख्यमंत्री थे…’
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलवाद और नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर BJP की ओर से किए जा रहे दावों पर निशाना साधते हुए सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा- ‘जब रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तब भी कहा था कि 6 महीने में नक्सलवाद खत्म कर देंगे. राज्य सरकार ने ऐसी कौन सी नीति अपनाई है जरा बताएं. यहां के नक्सली तेलंगाना और महाराष्ट्र में सरेंडर कर रहे हैं. आपकी नीति अगर अच्छी है तो वहां जाकर आत्मसमर्पण क्यों करते हैं?’
‘निर्वाचन आयोग ने अपनी पहचान…’
वहीं, छत्तीसगढ़ में SIR की तैयारी को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग पर हमला बोला है. उन्होंने कहा- ‘निर्वाचन आयोग ने अपनी पहचान खो दिया है. SIR के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक करनी चाहिए. SIR किसके लिए किया जा रहा है- लोकतंत्र या प्रजातंत्र? एक दल हो तो रूस और चीन जैसे हालात हो जाएंगे. EC केंद्र सरकार के अधीन एक विभाग हो चुका है.’
दिल्ली दौरे पर रवाना हुए भूपेश बघेल
पूर्व CM भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए हैं. वह आज दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की संगठन सृजन की बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक को लेकर उन्होंने कहा- ‘संगठन सृजन के तहत ऑब्जर्वरों से मुलाकात होगी. संगठन के नेता के सी वेणुगोपा समेत अन्य नेताओं को ऑब्जर्वरों के साथ बातचीत होगी. जल्द ही प्रदेश के लिए जिलाध्यक्षों की सूची जारी होगी.’


मंत्री परिवार में बड़ा मामला, महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, इलाज पर गोपनीयता सवालों में
BJP जॉइन करने की खबरों पर भड़के संजय सिंह, बोले—जनता नहीं करेगी माफ
बार-बार भूख लगना भी फाइबर की कमी का इशारा
भंडारा में दर्दनाक एक्सीडेंट—शादी से लौट रहे लोगों की कार ट्रक से टकराई, 5 की मौत
रविचंद्रन अश्विन ने बताया—मैच टर्निंग पॉइंट क्या रहा
मिचेल स्टार्क की उपलब्धता पर सस्पेंस, प्लेइंग 11 में हो सकते हैं शामिल
भोपाल-इटारसी-जबलपुर समेत कई शहरों को तोहफा, पीएम मोदी देंगे 2 अमृत भारत ट्रेन
फोटो सेशन के बाद पौधों को छोड़ दिया जाता है भगवान भरोसे
गहरे रंग के कपड़े पहनकर आने पर एंट्री नहीं मिलेगी
हाई-प्रोफाइल स्टार्स नहीं निभा पाए उम्मीदों का दबाव