बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी! स्वास्थ्य मंत्री के पीए पर हाई कोर्ट की सख्त फटकार
बिलासपुर: हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के निजी सचिव राजेंद्र दास द्वारा सड़क पर पत्नी का जन्मदिन मनाने की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया। अदालत ने सड़कों पर जन्मदिन मनाने, पटाखे फोड़ने और सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था फैलाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर सख्त रुख अपनाया है।
कोर्ट ने सोमवार को राज्य सरकार की कार्यशैली पर कड़ी टिप्पणी की। मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायमूर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद की खंडपीठ ने कहा कि सरकार ऐसे मामलों को रोकने में विफल रही है। कोर्ट ने कहा कि अब लगता है आप लोग असफल हो चुके हैं, यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो अदालत संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी।
मुख्य न्यायाधीश ने राज्य के महाधिवक्ता से कहा कि सरकार केवल औपचारिक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि आप लोग बस एफआइआर दर्ज करते हैं और आरोपी पांच या 10 हजार रुपये का जुर्माना भरकर छूट जाते हैं। इस प्रकार के मामलों में अदालत के आदेशों की अवहेलना हो रही है।
कोर्ट में पेश किया गया वीडियो
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री के पीए का एक वीडियो सुनवाई के दौरान अदालत के सामने आया, जिसमें वे अपनी पत्नी के साथ सड़क पर केक काटते और आतिशबाजी करते नजर आए थे। यह वीडियो नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र के डोमनहिल सोनावनी नाका का बताया जा रहा है। वीडियो के प्रसारित होने के बाद अदालत ने इस पर स्वतः संज्ञान लिया।
अदालत ने कहा कि जब किसी मंत्री के निजी कर्मचारी का नाम ऐसे मामलों में सामने आ रहा है, तो मंत्री को स्वयं इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। पहले भी सामने आए कई मामले: सड़क पर जन्मदिन मनाने, स्टंट करने और ट्रैफिक जाम करने जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
पहले भी सामने आया है ऐसा मामला
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 12वीं बटालियन के डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी का नीली बत्ती लगी कार के बोनट पर केक काटने का वीडियो प्रसारित हुआ था, जिस पर हाई कोर्ट ने सख्त संज्ञान लिया था। बिलासपुर के रतनपुर बाइपास रोड पर युवकों ने तलवार से केक काटकर जश्न मनाया था। इस मामले में पुलिस ने 15 युवकों को गिरफ्तार किया था।


राशिफल 20 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह बढ़ाते है समाज में समरसता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव