चिदंबरम के ऑपरेशन ब्लू स्टार बयान पर कांग्रेस नेता भड़क गए, बोले- भाजपा की भाषा बोल रहे हैं
नई दिल्ली । पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम (P. Chidambaram) द्वारा ऑपरेशन ब्लू स्टार (Operation Blue Star) पर दिए गए बयान के बाद कांग्रेस (Congress) पार्टी भड़क गई है। मुख्य विपक्षी दल की तरफ से मोर्चा संभालते हुए वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री द्वारा लगातार ऐसी बयानबाजी की जा रही है, जो उनके बारे में आशंका पैदा कर रही है। चिदंबरम पर चलते आपराधिक मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का आश्चर्य है कि क्या उनके ऊपर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। क्योंकि भाजपा कैसे 11 साल से देश को बर्बाद कर रही है, इसकी बजाय वह 50 साल पुरानी घटना की बात कर रहे हैं।
मीडिया से बात करते हुए अल्वी ने कहा, “ऑपरेशन ब्लू स्टार सही था या गलत था, यह अलग बात है। लेकिन पी चिदंबरण को 50 साल पुरानी घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी और इंदिरा गांधी पर हमला करने की क्या जरूरत है? आखिर इस तरीके का दावा करने की क्या जरूरत है कि उन्होंने उस वक्त जो कदम उठाया वह गलत था?”
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने चिदंबरम पर भाजपा की भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह (चिदंबरम) वही कर रहे हैं, जो भाजपा और प्रधानमंत्री कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। चिदंबरम जिस तरीके से बार-बार कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं, वह कई आशंकाओं को जन्म देता है। उनके खिलाफ अभी भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे में मुझे आश्चर्य है कि क्या उनके ऊपर कांग्रेस को निशाना बनाने को लेकर किसी तरह का दबाव बनाया जा रहा है? क्योंकि आखिर आज के समय में यह कहने की जरूरत क्या है कि इंदिरा गांधी ऑपरेशन ब्लू स्टार के लिए जिम्मेदार थीं और उन्हें इसके लिए अपनी जान देनी पड़ी? मुझे समझ नहीं आ रहा कि पिछले 11 सालों में भाजपा की कमियों को उजागर करने के बजाय चिदंबरम ऐसा क्यों कर रहे हैं? यह बताने के बजाय कि भाजपा पूरे देश को कैसे बर्बाद कर रही है, वह कांग्रेस पार्टी की कमियों की ओर इशारा कर रहे हैं। यह गलत है।”


राशिफल 20 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह बढ़ाते है समाज में समरसता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव