आईपीएल 2026 के लिए बड़े दिन की घोषणा, दिसंबर में होगा ऑक्शन और खिलाड़ियों को रिटेन करने की लिमिट तय
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन कब होगा, उसकी तारीख सामने आ चुकी है. इसके अलावा खिलााड़ियों के रिटेंशन को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2026 का ऑक्शन इस साल दिसंबर में होगा. ये ऑक्शन दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में हो सकता है. ज्यादा उम्मीद है कि 13 से 15 दिसंबर के बीच ऑक्शन हो सकता है. वहीं फ्रेंचाइजियों के पास खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर तक होगी.
कहां होगा IPL 2026 का ऑक्शन?
अब सवाल है कि अगले आईपीएल का ऑक्शन कहां होगा? क्रिकबज की मानें तो फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है कि ऑक्शन देश में होगा या पिछले दो सीजन की तरह विदेश में. आईपीएल 2023 का ऑक्शन दुबई में हुआ था. वहीं आईपीएल 2024 का ऑक्शन जेद्दा में कराया गया था. फ्रेंचाइजी से जुड़े सूत्रों के हवाले रिपोर्ट में लिखा गया कि हैरानी नहीं होगी अगर BCCI इस बार मिनी ऑक्शन भारत में ही कराए. हालांकि, इस पर फैसला होना अभी बाकी है.
रिटेंशन की डेडलाइन
आईपीएल 2026 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों के पास खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर की है. उस दिन तक सभी फ्रेंचाइजियों को अपने रिटेन खिलाड़ियों के नाम देने होंगे. रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई और राजस्थान फ्रेंचाइजी को छोड़कर दूसरी फ्रेंचाइजियों के अपने ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज करने की उम्मीद ना के बराबर है.
CSK और RR इन्हें कर सकते हैं रिलीज
रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स से रिलीज होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दीपक हुड्डा, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, सैम करन और डेवन कॉनवे का नाम हो सकता है. इसके अलावा अश्विन के संन्यास के बाद उसके पर्स में एक मोटी रकम बची है.वहीं राजस्थान रॉयल्स वानिंदु हसारंगा और महीश तीक्षणा जैसे स्पिनर को रिलीज कर सकती है. इनके अलावा संजू सैमसन भी अगले सीजन में RR का हिस्सा नहीं होंगे. ये दोनों टीमें पिछले सीजन के पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचले पायदान पर रही थीं.


देश की विकास यात्रा पर जोर: प्रधानमंत्री मोदी बोले—भारत जल्द लेगा ऐतिहासिक फैसला
फिल्म इंडस्ट्री को राहत, ‘जन नायकन’ लीक केस में पुलिस का बड़ा कदम
नोएडा में तनाव: प्रदर्शन उग्र हुआ, पत्थरबाजी और आगजनी से हालात बिगड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा
मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला: CM मोहन यादव ने बारिश प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे को दी हरी झंडी
पर्यावरण संकट का दावा: न्यूक्लियर प्लांट से हडसन नदी में रेडियोधर्मी रिसाव, करोड़ों मछलियों की मौत का आरोप
डॉ. मोहन यादव बोले—युवाओं को प्रेरित करेगी यह पुस्तक
संगीत जगत को बड़ा झटका, आशा भोसले को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब
दर्दनाक सड़क हादसा: पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर ट्रक चढ़ा, 7 लोगों की जान गई
चीन का बड़ा कदम: PoK के पास नई प्रशासनिक इकाई, भारत ने जताई आपत्ति
आशा भोसले की सादगी और संघर्ष को याद कर भावुक हुए संगीतकार
हर मुकाम हासिल किया, फिर भी रह गया एक मलाल