CBFC के 15 कट से नाराज़ मेकर्स, ‘बीफ बिरयानी’ सीन विवाद पर केरल हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे
मुंबई: मलयालम अभिनेता शेन निगम की अपकमिंग फिल्म 'हाल' पर विवाद शुरू हो गया है। हाल ही में सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म में 15 बदलाव करने का सुझाव दिया था। इसमें उस दृश्य को हटाने का सुझाव भी दिया गया था जिसमें फिल्म के किरदार बीफ बिरयानी खाते हैं। इस मामले में अब निर्माताओं ने केरल हाई कोर्ट का रुख किया है।
15 दृश्यों को हटाने के निर्देश
फिल्म के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के अनुसार, सीबीएफसी ने निर्माताओं से 15 दृश्यों को हटाने का अनुरोध किया है। इसमें ध्वज प्रणाम और बीफ बिरयानी खाने वाले दृश्य शामिल हैं। फिल्म के पीआरओ के अनुसार, निर्माताओं ने फिल्म में बीफ बिरयानी खाने की बात से इनकार किया है और इसे सीबीएफसी की महज एक धारणा बताया है।
केरल हाई कोर्ट पहुंचे निर्माता
फिल्म 'हाल' को सर्टिफिकेट में हो रही देरी की वजह से इसकी रिलीज पर खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के फैसले के खिलाफ केरल हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
बताया जाता है कि अगर फिल्म निर्माता सुझाए गए बदलावों पर अमल करते हैं, तो सेंसर बोर्ड से फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट मिलने की उम्मीद है। पीआरओ के मुताबिक बोर्ड को 10 सितंबर को फिल्म दिखाई गई थी।
इस वजह से रिलीज की डेट आगे बढ़ी थी
निर्माताओं ने शेन निगम की फिल्म 'बाल्टी' से टकराव से बचने के लिए इस फिल्म की रिलीज की तारीख टाल दी थी।
फिल्म हाल के आधिकारिक प्रोडक्शन बैनर, जेवीजे प्रोडक्शंस ने इस महीने की शुरुआत में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रिलीज की तारीख आगे बढ़ाने की खबर साझा की थी।
फिल्म की स्टारकास्ट
शेन निगम की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'हाल' का निर्देशन वीरा ने किया है और इसे निषाद के. कोया ने लिखा है। शेन निगम के अलावा, फिल्म में साक्षी वैद्य और जॉनी एंटनी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।


मोनालिसा भाग गई है…’—पति का दावा, लोगों से खोजने की अपील
होर्मुज तनाव का असर भारत पर—ट्रंप के ऐलान के बाद सेंसेक्स धड़ाम, निफ्टी 23,600 के नीचे
मिशन गिद्ध: भोपाल से उड़कर पाकिस्तान पहुंचा, 7 दिन में तय की 1274 KM दूरी—क्या है वजह?
अमेरिका की कार्रवाई से होर्मुज बंद, वैश्विक तेल सप्लाई पर खतरा—ऊर्जा संकट बढ़ सकता है
खौफनाक मर्डर मिस्ट्री: बिस्तर के अंदर छिपाई गई डांसर की लाश, बदबू से खुला राज
कैलाश विजयवर्गीय का आरोप: ‘पश्चिम बंगाल में कदम रखते ही गिरफ्तारी’, 38 मामलों को बताया फर्जी
परिसीमन पर घमासान: सोनिया गांधी ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
भीषण गर्मी की दस्तक: मध्य प्रदेश में तापमान में तेज उछाल, कई शहर 40°C पार—जानें IMD अपडेट
अमरनाथ यात्रा 2026: सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और सुविधाओं में बड़ा बदलाव, जानें क्या है नया
बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज