‘कांतारा चैप्टर 1’ की रफ्तार नहीं थमी, 350 करोड़ क्लब से कुछ ही कदम दूर
मुंबई: इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में चल रही हैं। इनमें बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्में शामिल हैं। गुरुवार के दिन साउथ की फिल्में बॉलीवुड की फिल्मों पर भारी रहीं। आइए जानते हैं 'कांतारा चैप्टर 1', 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', 'दे कॉल हिम ओजी' और 'जॉली एलएलबी 3' ने कितना कलेक्शन किया है?
कांतारा चैप्टर 1
ऋषभ शेट्टी की अदाकारी वाली फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। बुधवार को फिल्म की कमाई 25 करोड़ रुपये रही। गुरुवार को फिल्म ने 20.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अब तक कुल 334.94 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अगर इसकी कमाई ऐसे ही जारी रही तो यह फिल्म जल्द ही 350 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
दो अक्तूबर को रिलीज हुई फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कमाई घटती जा रही है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म की कमाई गुरुवार को सिर्फ 2 करोड़ रुपये रही। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 40.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 'कांतारा चैप्टर 1' की रिलीज के बाद इस फिल्म की कमाई घटी है।
दे कॉल हिम ओजी
साउथ के अभिनेता पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' की कमाई अब काफी घट गई है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 63.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था। 15वें दिन गुरुवार को फिल्म की कमाई 75 लाख रुपये रही। इस फिल्म ने अब तक 187.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म की कमाई पर 'कांतारा चैप्टर 1' का असर पड़ा है।
जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की अदाकारी वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का शुरुआत में काफी जलवा था। अब इस फिल्म की कमाई घटने लगी है। बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने गुरुवार को महज 38 लाख रुपये की कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर इसने कुल 110.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।


मोनालिसा भाग गई है…’—पति का दावा, लोगों से खोजने की अपील
होर्मुज तनाव का असर भारत पर—ट्रंप के ऐलान के बाद सेंसेक्स धड़ाम, निफ्टी 23,600 के नीचे
मिशन गिद्ध: भोपाल से उड़कर पाकिस्तान पहुंचा, 7 दिन में तय की 1274 KM दूरी—क्या है वजह?
अमेरिका की कार्रवाई से होर्मुज बंद, वैश्विक तेल सप्लाई पर खतरा—ऊर्जा संकट बढ़ सकता है
खौफनाक मर्डर मिस्ट्री: बिस्तर के अंदर छिपाई गई डांसर की लाश, बदबू से खुला राज
कैलाश विजयवर्गीय का आरोप: ‘पश्चिम बंगाल में कदम रखते ही गिरफ्तारी’, 38 मामलों को बताया फर्जी
भीषण गर्मी की दस्तक: मध्य प्रदेश में तापमान में तेज उछाल, कई शहर 40°C पार—जानें IMD अपडेट
अमरनाथ यात्रा 2026: सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और सुविधाओं में बड़ा बदलाव, जानें क्या है नया
बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज