‘देवदास’ फेम इस्माइल दरबार ने तोड़ी चुप्पी, बोले – “भंसाली का अहंकार बहुत बड़ा है”
मुंबई: बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां रही हैं, जिन्होंने साथ मिलकर अच्छा काम किया है। हालांकि, इन जोड़ियों में बाद में ऐसी तकरार भी हुई कि फिर दोबारा कभी साथ नहीं आए। ऐसी ही एक जोड़ी रही है निर्देशक संजय लीला भंसाली और संगीतकार इस्माइल दरबार की। दोनों ने साथ में कई हिट गाने दिए हैं। लेकिन बाद में ऐसी तकरार हुई कि दोनों ने साथ में कभी काम नहीं किया। अब इस्माइल दरबार ने भंसाली के साथ अपने मनमुटाव पर खुलकर बात की और बताया कि अब वो कभी उनके साथ काम नहीं करेंगे।
इस वजह से इस्माइल दरबार और भंसाली में आई दरार
विक्की लालवानी के साथ यूट्यूब पर बातचीत के दौरान इस्माइल दरबार ने संजय लीला भंसाली के साथ अपने मतभेदों पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्हें अहंकारी बताया। झगड़े की वजह एक घटना है। दरअसल, एक आर्टिकल में इस्माइल दरबार के संगीत को ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की रीढ़ बताकर उनकी प्रशंसा किए जाने के बाद काम करने का तरीका बदल गया। हालांकि, रिपोर्ट में स्टार कास्ट की तारीफ की गई, लेकिन संगीत को शो का सबसे मजबूत पक्ष बताया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, इसे पढ़ने के बाद भंसाली को लगा कि इस्माइल दरबार ने यह कहानी गढ़ी है और मीडिया में ऐसी खबरें चलवाई हैं, जिसके कारण उनके बीच दरार आ गई।
इसलिए छोड़ी ‘हीरामंडी’
अब इस बारे में बात करते हुए इस्माइल दरबार ने बताया कि मैंने भंसाली से कहा, ‘देखो, अगर मुझे खबर देनी ही पड़े, तो मैं तुमसे नहीं डरूंगा; मैं साफ कह दूंगा कि हां, मैंने करवाया है।’ असल में मुझे अभी भी नहीं पता कि वह आदमी कौन था, लेकिन उसने वह खबर दी और संजय को पता चल गया। संजय ने मुझे अपने दफ्तर में बुलाया और पूछा, 'इस्माइल, तुम ऐसा कैसे कह सकते हो?' उसके बाद उसने कहा, 'ठीक है, जाने दो।' उसके बाद मुझे समझ आया कि जाने दो का असल में मतलब यही था कि देर-सवेर वह मुझे ऐसी स्थिति में डाल देगा जहां मुझे खुद हीरामंडी छोड़नी पड़ेगी। ऐसा होने से पहले ही मैंने खुद हीरामंडी छोड़ दी।
भंसाली में मुझे लेकर था डर
यह पूछने पर कि क्या भंसाली ने उन्हें वापस बुलाने की कोशिश की थी? इस्माइल दरबार ने कहा, ‘वह क्यों बुलाएंगे? वह समझते हैं - जब रीढ़ इस्माइल दरबार हैं, ‘हम दिल दे चुके सनम’ में मैं रीढ़ था, ‘देवदास’ में भी मैं रीढ़ था। यह मैं नहीं कह रहा, उनके पीआर ने कहा है। यह पहले पन्ने पर छपा था। तो मैंने उनका अहंकार देख लिया था। उनके मन में यह डर बैठ गया था कि मैं इतनी मेहनत करता हूं और श्रेय यह ले जाते हैं। संगीतकार ने यह भी बताया कि वह भंसाली के साथ ‘गुजारिश’ में काम करने वाले थे, लेकिन ‘हम दिल दे चुके सनम’ के दौरान उनके बीच हुई बहस ‘देवदास’ के दौरान पहले ही बढ़ चुकी थी। यही नहीं उन्होंने दावा किया कि भंसाली ने पीआर टीमों को मेरा इंटरव्यू न लेने का निर्देश भी दिया था।
100 करोड़ रुपए दें फिर भी नहीं करूंगा भंसाली के साथ काम
इस्माइल दरबार ने साफ कहा कि अब उनके और संजय लीला भंसाली के बीच पूरी तरह से अनबन हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि अगर आज संजय आकर मुझसे कहें, 'मेरी फिल्म का संगीत बना दो, मैं तुम्हें 100 करोड़ रुपए दूंगा', तो मैं उनसे कह दूंगा, 'पहली फुर्सत में चले जा यहां से।'
‘देवदास’ और ‘हम दिल दे चुके सनम’ में इस्माइल दरबार ने दिया संगीत
इस्माइल दरबार ने संजय लीला भंसाली के साथ ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘देवदास’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। इन दोनों ही फिल्मों का संगीत इस्माइल दरबार ने ही दिया है। दोनों फिल्मों के गानों को काफी पसंद किया गया। जिस हीरामंडी को लेकर दोनों में विवाद हुआ था, अंत में वो ‘हीरामंडी’ साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर एक सीरीज के रूप में रिलीज हुई। इसमें संजय लीला भंसाली ने ही खुद संगीत दिया है।


थार और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत
प्रेमी संग भागने पर महिला की हत्या, परिवार पर लगा ऑनर किलिंग का आरोप
मध्यस्थता के प्रयासों से अमेरिका-ईरान बातचीत की वापसी की उम्मीद, कई देश सक्रिय
मैच के दौरान बार-बार स्क्रीन पर दिखीं काव्या
पीएम मोदी बोले—देहरादून पर मां डाट काली की असीम कृपा बनी हुई है
शानदार प्रदर्शन के दम पर जीता यह सम्मान
सांस्कृतिक प्रसारण पर बवाल: पाकिस्तान में टीवी चैनल को मिला नोटिस
गुस्से में युवती ने युवक को जूतों से पीटा
उपसभापति पद पर फिर हरिवंश का नाम आगे, सरकार विचार में, विपक्ष की आपत्ति तेज
यूपी सरकार ने बढ़ाया वेतन, जानिए नया न्यूनतम सैलरी स्ट्रक्चर क्या होगा
मध्य प्रदेश में जनगणना की तैयारी तेज, महिलाओं की गोपनीयता पर सख्त नियम लागू
आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया शेयर
गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती