तमिलनाडु की घटना पर बोले बागेश्वर बाबा- राम की तस्वीर जलाने वाले कभी धर्म और संस्कृति के नहीं हो सकते
ग्वालियर: मुरैना जिले के जौरा में होने वाली भागवत कथा के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र शास्त्री पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने तमिलनाडु में भगवान राम के चित्र जलाए जाने की घटना को लेकर आपत्ति जताई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि राम के राष्ट्र में यह रावण के खानदान के लोग हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ वहां की सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। उन लोगों को तो फांसी देना चाहिए, हम यह भगवान से प्रार्थना करते हैं।
बागेश्वर बाबा ने यह भी कहा कि सबके आराध्य होते हैं, किसी को भी किसी के आराध्य की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है। धार्मिक भावनाओं के उल्लंघन को स्वीकार नहीं करने का संदेश दिया। बागेश्वर धाम के वीआईपी कल्चर को लेकर भी उन्होंने बदलाव की घोषणा की। शास्त्री ने बताया कि सन्यासी बाबा ने उन्हें सपने में निर्देश दिया है कि पहले धाम आने वाले आम भक्तों से मिलना चाहिए और इसीलिए अब धाम पर आने वाले वीआईपी को कम से कम एक दिन का समय लेकर मिलने का नियम लागू किया जाएगा। उनका कहना था कि इस तरह से भक्तों और साधु-संतों के बीच बराबरी तथा सम्मान बना रहेगा।
पाकिस्तान को लेकर उन्होंने क्या कहा?
धार्मिक भावनाओं और संगठनात्मक बदलाव के अलावा शास्त्री ने कुछ विवादित सामाजिक बयानों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आई लव मोहम्मद कोई बुरा नहीं है, आई लव महाकाल भी बुरा नहीं है। सर तन से जुदा कर देंगे, ये कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर भी धीरेंद्र शास्त्री ने अपना रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि हम पीओके अपनी जमीन लेकर रहेंगे। वर्तमान में पाकिस्तान में चल रहे हंगामे के बीच शांति और बुद्धि की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को संदेश देते हुए कहा कि अगर वे अपने हालात संभाल सकें तो वे घर लौट जाएं।


चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 243 प्रत्याशियों के नाम घोषित
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
असम में पीएम मोदी का निशाना, शाही परिवार के उम्मीदवारों पर कड़ा तंज
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार