BCCI अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने दिया इस्तीफा, चुनाव प्रक्रिया पर संकट
भोपाल। भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (BCCI) के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने शुक्रवार देर रात अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। उन्होंने यह कदम आगामी चुनावों की तैयारी में कार्यकारिणी सदस्यों की अरुचि और निष्क्रियता से आहत होकर उठाया है। पाली ने अपना त्यागपत्र महासचिव आदित्य जैन ‘मान्या’ को सौंपा है, जिससे अब चैंबर के चुनाव और संचालन पर सवाल खड़े हो गए हैं।
चुनाव में निष्क्रियता बनी इस्तीफे का कारण
पाली ने अपने इस्तीफ़े के पत्र में साफ़ तौर पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उन्होंने 3 साल 9 महीने तक पूरी निष्ठा से अध्यक्ष पद संभाला। चुनाव की घोषणा के बाद भी अनदेखी देखने पर पाली ने बताया कि आगामी चुनाव की तारीख 15 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच घोषित हो चुकी है। बावजूद इसके, 15 दिन बीत जाने पर भी किसी भी कार्यकारिणी सदस्य ने चैंबर ऑफिस आकर आगे की कार्रवाई में रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि सदस्यों की इस निष्क्रियता के कारण उन्हें लग रहा है कि उनके संरक्षण में निष्पक्ष चुनाव कराना असंभव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह नहीं चाहते कि आगामी चुनाव में उन पर किसी भी प्रकार का दोषारोपण हो, इसलिए वह पद छोड़ रहे हैं।
महासचिव पर भी आरोप लगाते हुए पाली ने कहा है कि महासचिव आदित्य जैन ने भी चैंबर ऑफिस में उपस्थित होकर कोई पत्र व्यवहार नहीं किया है। अध्यक्ष पाली ने यह भी लिखा कि वह इन परिस्थितियों में अगला चुनाव कराने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं, जिसके कारण वह तत्काल प्रभाव से अपना त्यागपत्र संस्था को सौंप रहे हैं। अंत मे पालि ने यह भी बताया था कि भोपाल चैंबर में उनके कार्यकाल समय मे अभी तक लगभग 580 नए सदस्य बने। आगामी भोपाल चैंबर के चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज तक भोपाल चेंबर के पास लगभग 1850 सक्रिय सदस्य हैं। भोपाल चैंबर में 1 करोड़ 3 लाख 48 हजार रुपए आरक्षित है।


चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 243 प्रत्याशियों के नाम घोषित
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
असम में पीएम मोदी का निशाना, शाही परिवार के उम्मीदवारों पर कड़ा तंज
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार