अब घर में चमक रही सौर रोशनी, बिजली उपभोक्ता से ऊर्जादाता बने सेवकराम
रायपुर : सूर्य की किरणें अब सिर्फ रोशनी ही नहीं, बल्कि आमजन की जिंदगी में नई ऊर्जा और आय का साधन भी बन रही है। प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना ने बैकुण्ठपुर के निवासी सेवक राम राजवाड़े की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला दिया है। जहां कभी बढ़ते बिजली बिल उनकी चिंता बढ़ाते थे, वहीं अब वे बिजली उपभोक्ता से ऊर्जादाता बन गए हैं। पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से न केवल घरेलू खपत व बिजली बिल की समस्या का समाधान हो रहा है, बल्कि उपभोक्ता अब ऊर्जादाता बनकर अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर राज्य की ऊर्जा सुरक्षा को भी मजबूत कर रहे हैं।
शून्य बिजली बिल
राजवाड़े ने अपने घर की छत पर 3 केवी क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित कराया है। इस पर 78 हजार रूपए की सब्सिडी मिली है। परिणामस्वरूप, पहले जहां हर महीने हजारों रुपये का बिजली बिल चुकाना पड़ता था, वहीं अब उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। राजवाड़े बताते हैं कि इस योजना की आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल रही। एक बार आवेदन करने के बाद पूरी प्रक्रिया स्वतः पूरी हो गई और सोलर पैनल समय पर उनके घर पर स्थापित कर दिया गया। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उनका कहना है कि इस योजना ने उन्हें न केवल बिजली बिल से मुक्ति दिलाई, बल्कि ऊर्जा उत्पादक बनने का अवसर भी दिया है।
राजवाड़े ने केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल सब्सिडी ने इस योजना को आमजन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है। इससे लोग जागरूक होकर सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।


तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात
‘तू या मैं’ और ‘ओ रोमियो’ समेत ये फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट फुल