मुख्यमंत्री डॉ. यादव तय कार्यक्रम रद्द कर पीड़ितों के बीच पहुंचे पंधाना
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खण्डवा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना के प्रभावित परिवारों से पंधाना पहुंचकर संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व निर्धारित अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर पंधाना पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मिलकर शोक-संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिवारजन को सांत्वना देते हुए कहा कि हृदय विदारक दुख की घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। आवश्यक सहायता राशि भी परिवारों को स्वीकृत कर प्रदान की गई है। प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रति दिवंगत 4-4 लाख रूपए मध्यप्रदेश सरकार और 2-2 लाख रूपए प्रधानमंत्री सहायता कोष से मंजूर किए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को समुचित उपचार के लिए एक-एक लाख रूपए की राशि दी जाएगी। सामान्य घायल नागरिक को 50-50 हजार रूपए दिए जाएंगे। सरकार घायलों के उपचार का पूरा खर्च वहन करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिन लोगों ने संकट में फंसे लोगों की सहायता की है, उन्हें भी पुरस्कृत किया जाएगा। रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग करने वालों को प्रति सहयोगी 51 हजार रूपए की नकद प्रोत्साहन पुरस्कार राशि आगामी गणतंत्र दिवस पर सम्मान-पत्र सहित प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घटना हृदय विदारक है। छोटे बच्चों की अकाल मृत्यु दुखदाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि दुर्घटना स्थल पर पक्के घाट का निर्माण करवाया जाएगा। इस दौरान जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तन्वे, पंधाना विधायक छाया मोरे, संभागायुक्त इन्दौर डॉ. सुदाम खाड़े सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।


तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात
‘तू या मैं’ और ‘ओ रोमियो’ समेत ये फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट फुल