वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर बड़ी कामयाबी हासिल की- नरेंद्र कुमार पटेल
रायपुर : किसान अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर बागवानी फसलों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रहे हैं। इसी क्रम में रायगढ़ जिले के ग्राम जुनवानी के प्रगतिशील किसान नरेंद्र कुमार पटेल ने छोटी जोत पर मेहनत और वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर बड़ी सफलता हासिल की है।
केवल 0.400 हेक्टेयर क्षेत्र में बरबट्टी, करेला और टमाटर की मिश्रित खेती कर पटेल ने उल्लेखनीय उत्पादन प्राप्त किया। उन्हें प्रति एकड़ कुल 180 क्विंटल फसल मिली, जिसमें बरबट्टी 15 क्विंटल, करेला 15 क्विंटल और टमाटर 150 क्विंटल शामिल है। स्थानीय बाजार में फसलों की औसत कीमत को देखते हुए उनकी सकल आय 3 लाख 30 हज़ार रुपये हुई। लागत 75 हज़ार रुपये घटाने के बाद पटेल को 2 लाख 55 हज़ार रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ।
वैज्ञानिक खेती से मिली सफलता
उद्यान विभाग की सहायक संचालक ने बताया कि किसान पटेल ने खेती में आधुनिक तकनीक, संतुलित खाद प्रबंधन और फसल सुरक्षा उपाय अपनाए। समय पर सिंचाई, जैविक खाद, प्राकृतिक कीट नियंत्रण और नियमित देखभाल से उन्हें यह उत्कृष्ट उत्पादकता मिली।
किसान की मेहनत और प्रेरणा
पटेल ने कहा कि उद्यान विभाग के मार्गदर्शन और सही योजना के कारण सीमित जमीन पर भी मुझे यह सफलता मिली। मेहनत और वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर कोई भी किसान आत्मनिर्भर बन सकता है। वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी ने बताया कि पटेल की उपलब्धि साबित करती है कि आधुनिक तकनीक से कम क्षेत्रफल में भी बेहतर उत्पादन और अधिक लाभ संभव है। उनकी सफलता से प्रेरित होकर आसपास के किसान अब मिश्रित खेती और बाजारोन्मुख कृषि की ओर बढ़ रहे हैं।


राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'