फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में निवेश और रोजगार का धमाका 26 कंपनियों से
व्यापार: देश और विदेश की 26 कंपनियों ने घरेलू खाद्य प्रसंस्कण क्षेत्र में 1.02 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए समझौता किया है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की ओर से 25 से 28 सितंबर तक आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया शिखर सम्मेलन के दौरान ये समझौते हुए। मंत्रालय ने रविवार को कहा, वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 शिखर सम्मेलन अभूतपूर्व पैमाने पर निवेश प्रतिबद्धताओं के साथ संपन्न हुआ। कंपनियों ने कुल 1,02,046.89 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। यह भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में सबसे बड़ी निवेश घोषणाओं में से एक है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने देशभर में एकीकृत खाद्य विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने के लिए 40,000 करोड़ के समझौते पर हस्ताक्षर किया है। वहीं, कोका-कोला बोतल बनाने वाली तीन कंपनियां 25,760 करोड़ का निवेश करेंगी।
10 लाख से ज्यादा लोगों के लिए रोजगार के मौके
मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, 1.02 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों से देश में 10 लाख से अधिक लोगों को काम मिलने की उम्मीद है। इनमें से 64,000 से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
यूपी, गुजरात, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत विभिन्न राज्यों में निवेश
सरकार के साथ समझौतों के तहत 26 देसी और विदेशी कंपनियां देश के विभिन्न राज्यों में निवेश करेंगी। इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर क्षेत्र सहित कई राज्य शामिल हैं।


चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल
खौफनाक हादसा, गले के आर-पार सरिया; सर्जरी से बची जान
भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी, इच्छुक उम्मीदवार जल्द करें आवेदन
आईपीएल विवाद: ललित मोदी ने BCCI से की बड़ी मांग
मंटुरोव की भारत यात्रा: कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत
डेढ़ लाख शिक्षकों को फायदा, चौथी क्रमोन्नति का आदेश जारी
माता के दरबार में वर्दीधारी का भक्ति भाव, लोगों ने सराहा
AIMIM की पहली लिस्ट सामने: 12 उम्मीदवारों के नाम और सीटें तय
AAP नेता राघव चड्ढा बोले, खामोशी के बावजूद नहीं मानी हार
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद
अफवाह के चलते महिला बंधक, पुलिस ने बचाया