मुख्यमंत्री ने पूरी की आयुष चिकित्सकों की सभी मांगें, संघ में उत्साह की लहर
भोपाल। 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर मिन्टो हॉल, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयुष चिकित्सा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक रहा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री *डॉ. मोहन यादव* शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता *स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार* ने की। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव, अपर सचिव, आयुक्त तथा आयुष विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने *राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ, मध्यप्रदेश* की सभी बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करने की घोषणा की। इन घोषणाओं ने प्रदेशभर के आयुष चिकित्सकों में अभूतपूर्व उत्साह का संचार किया।


मुख्यमंत्री द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएँ
* स्वास्थ्य विभाग के समान *आयुष चिकित्सकों को समयमान / चयन वेतनमान (DACP)* प्रदान किया जाएगा।
* *स्नातकोत्तर आयुष चिकित्सकों* को तीन अग्रिम वेतन वृद्धि (PG Increment) दी जाएगी।
* *6600 ग्रेड पे प्राप्त आयुष चिकित्सकों को वरिष्ठ पदनाम के साथ प्रथम श्रेणी दी जाएगी।
* प्रदेश में 12 नए आयुष अस्पताल खोले जाएंगे।


संघ अध्यक्ष डॉ. शशांक झा ने जताया आभार
संघ के अध्यक्ष *डॉ. शशांक झा* ने इस ऐतिहासिक घोषणा के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री श्री इंदर सिंह परमार तथा प्रशासनिक अमले — प्रमुख सचिव, अपर सचिव, आयुक्त और संचालनालय भोपाल के सभी अधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सकों की वर्षों पुरानी मांगें आज पूरी होने से पूरे संघ में अपार उत्साह और विश्वास जागा है। यह निर्णय न केवल चिकित्सकों का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि प्रदेश में आयुष चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को भी नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
आयुष चिकित्सा के विकास के प्रति प्रतिबद्धता
संघ अध्यक्ष डॉ. शशांक झा ने आगे कहा कि “आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ मुख्यमंत्री और सरकार की इस ऐतिहासिक घोषणा को प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर मानता है। हम सभी चिकित्सक रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और आयुष चिकित्सा पद्धति को नए आयाम देने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य करते रहेंगे।”


ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा