रेलवे ट्रैक पर मवेशियों की वजह से बड़ा खतरा, हाई-स्पीड ट्रेनों की सुरक्षा पर उठे सवाल
रायपुर: नागपुर से बिलासपुर जा रही वंदेभारत ट्रेन की चपेट में गुरुवार को राजधानी के कोटा फाटक के पास मवेशी आ गया। इस वजह से ट्रेन आधे घंटे तक खड़ी रही। इंजीनियरों की जांच के बाद ट्रेन को बिलासपुर के लिए रवाना किया गया। दुर्घटना में किसी यात्री के चोटिल होने का समाचार नहीं है।
रेलवे के अनुसार शाम 5.50 बजे वंदेभारत की नोज से मवेशी टकरा गया। चालक ने गाड़ी रोकी। रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। इंजन की जांच में सब कुछ सही पाए जाने पर ट्रेन को 6.20 पर रवाना कर दिया गया। इस दौरान कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ।
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वंदेभारत हाईस्पीड ट्रेन है। इसलिए उसके इंजन की बाहरी नोज कालेप्सबल (खुलने-बंद होने वाली) बनाई जाती है। इससे किसी टकराव के कारण इंजन की मूल संरचना पर असर नहीं पड़ता। कोटा फाटक के पास हुई दुर्घटना के बाद इंजन की नोज क्षतिग्रस्त हुई थी। उसे निकाल दिया गया। वंदेभारत का मरम्मत डिपो बिलासपुर में है। वहां मरम्म्त की जाएगी।
रायपुर एयरपोर्ट से घरेलू कार्गो हैंडिलंग शुरू, बढ़ेगा व्यापार
रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे में स्थापित कार्गो हब का संचालन अब शुरू हो गया है। इस हब के माध्यम से घरेलू हवाई माल परिवहन (कार्गो हैंडलिंग) सेवाएं उपलब्ध होंगी। एयर इंडिया-एआइएसएटीएस और सिंगापुर की कंपनी एसएटीएस का संयुक्त उद्यम इस हब का संचालन करेगा, जिससे रायपुर हवाईअड्डा मध्य भारत के हवाई माल परिवहन का प्रमुख केंद्र बन सकेगा।
इस हब में कार्यबल नियोजन, रीयल-टाइम कार्गो ट्रैकिंग और डिजिटल दस्तावेजीकरण जैसी सुविधाएं शामिल हैं।इससे माल की आवाजाही में तेजी आएगी और ठहराव का समय कम होगा। हब फार्मास्यूटिकल्स, सब्जी, फल, फूल, मछली जैसी नाशवान वस्तुओं, उच्च मूल्य की वस्तुओं और औद्योगिक मशीनरी सहित विभिन्न प्रकार के माल को संभालने में सक्षम है। इससे छत्तीसगढ़ के उद्योगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्रों तक त्वरित पहुंच प्राप्त होगी।
इस साल हुआ 5079 टन कार्गो का संचालन
इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में रायपुर एयरपोर्ट पर 5,079 टन कार्गो का संचालन किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.3 प्रतिशत अधिक है।


Kerala में माकपा में दरार, सुधाकरण ने सीएम Pinarayi Vijayan पर साधा निशाना
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद