आजमगढ़ में मासूम की निर्मम हत्या: बोरे में भरा शव गेट पर मिला, गुस्साए लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को बताया ढीली और निष्क्रिय
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को सात वर्षीय बालक का शव उसके बगल के घर के पास तार पर बोरे में लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक पठान टोला निवासी मुकर्रम अली का सात वर्षीय पुत्र साहेब आलम बुधवार की शाम घर से निकलने के बाद से लापता था। घरवालों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी थी। इस बीच गुरुवार को दिन में साहेब का शव बगल में बोरे में लटकता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही फरेंसिक, डॉग स्क्वॉड और सर्विलांस टीम ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। जिस जगह शव मिला उसके सामने के मकान में पुलिस को खून के निशान मिले। घरवालों का कहना है कि शव मिलने से पहले फिरौती के लिए कॉल आई थी। इसकी जानकारी भी पुलिस को दी गई थी। बावजूद इसके पुलिस ने साहेब का पता लगाने का प्रयास नहीं किया।
पड़ोसी पर हत्या का आरोप
उधर, साहेब का शव मिलने की जानकारी पर जुटी भारी भीड़ ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स से घरवालों की झड़प भी हुई। घरवालों का कहना था कि अगर समय रहते पुलिस एक्शन ले लेती तो साहेब जिंदा होता। गुस्साए लोगों ने दूसरे समुदाय के पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसका घर फूंकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया। लोगों की नाराजगी को देखते हुए मौके पर 16 थानों की फोर्स और पीएसी बुलाई गई। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह और एएसपी चिराग जैन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया।
लापरवाही मिली तो पुलिस पर होगी कार्रवाई
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं। आरोपित परिवारीजनों के साथ घर छोड़कर फरार है। आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच में अगर किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आएगी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।


Kerala में माकपा में दरार, सुधाकरण ने सीएम Pinarayi Vijayan पर साधा निशाना
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद