लंदन से स्पेशल बिस्किट डिलीवरी, तान्या मित्तल के ठाठ देख हैरान कंटेस्टेंट्स
मुंबई: ग्वालियर की रहने वाली तान्या मित्तल जब से रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आई हैं, तब से चर्चा में हैं। वह ‘बिग बॉस’ हाउस में अपने बड़े-बड़े दावों के कारण मशहूर हो चुकी हैं। कई बार तान्या की अमीरी का बखान सुनकर बाकी प्रतियोगी हंसने लगते हैं। हाल ही में तान्या मित्तल ने दावा किया कि उनका काॅफी पीने रूटीन बड़ा शाही है।
कॉफी पीने ग्वालियर से आगरा जाती है तान्या मित्तल
हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ की प्रतियोगी नीलम गिरी ने तान्या से उसका कॉपी रूटीन पूछा? इस पर तान्या ने कहा, ‘यहां तो लोगों को कुछ नहीं पता, मैं बहुत डाउन टू अर्थ होने का नाटक करती हूं। कॉफी पीने पता है मैं कहां जाती हूं? ग्वालियर से जाऊंगी आगरा, आगरा से कॉफी खरीद के पीती नहीं हूं, वो कॉफी ठंडी होनी चाहिए। तो एक आइस बॉक्स के साथ चलती हूं। कॉफी उसमें राखी जात है और फिर मैं ताज महल की तरफ जाती हूं। ताजमहल के पीछे एक गार्डन है, उस गार्डन में जो बेंच है, वहां बैठकर कॉफी पीती हूं।’
वह आगे कहती हैं, ‘हर दो महीने में कोई मेरे लिए लंदन से बिस्किट लाता है, वरना मैं रोने लगती हूं।’
पहले भी कर चुकीं तान्या बड़े-बड़े दावे
यह पहली बार नहीं है जब तान्या मित्तल ने अपने शाही दावों से सबका ध्यान खींचा है। इससे पहले तान्या कहा था कि उनके पास 150 बॉडीगार्ड हैं। ग्वालियर वाले घर में सिर्फ कपड़ों के लिए एक पूरी मंजिल है। उन्होंने बिग बॉस के सफर के लिए 800 साड़ियां भी खरीदी थीं। वह पानी भी सिर्फ चांदी की बोतल से पीती हैं।
प्रतियोगी बनाते हैं इंफ्लुएंसर की बातों का मजाक
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के बाकी प्रतियोगी जब तान्या की बातें सुनते हैं तो वे उसकी बातों को मजाक में लेते हैं। ऑडियंस को भी तान्या की बातों पर यकीन नहीं होता है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का दावा है कि तान्या केवल दिखावा कर रही हैं।


Kerala में माकपा में दरार, सुधाकरण ने सीएम Pinarayi Vijayan पर साधा निशाना
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद