रीता, अक्षय, अनु के नाम से भरा सुसाइड नोट, गाजियाबाद में सुनार ने खुद को गोली मारकर किया सनसनीखेज खुलासा
गाजियाबाद। देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में, राजनगर एक्सटेंशन इलाके में एक ज्वैलर ने कार में बैठकर खुद को गोली मार ली। ज्वैलर का शोरूम दिल्ली में है। मौत से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें ज्वैलर ने एक महिला समेत चार कारोबारियों पर अपना एक करोड़ रुपया का सोना ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू दिल्ली में जेएसके नाम से ज्वैलरी शोरूम चलाते थे। जितेंद्र यहां राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर्स सिटी II में परिवार के साथ रहते थे। बुधवार दोपहर वह शोरूम से जल्दी घर लौट आए और कुछ देर बाद घर के बाहर खड़ी अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए। इसके बाद दीपक ने खुद के सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग और परिजन कार की तरफ दौड़े।
कार में पिस्टल और आखिरी नोट
नजदीक जाकर देखा तो जितेंद्र अपनी कार में खून से लथपथ पड़े थे। पिस्टल उनके हाथ में थी। आनन-फानन में परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और छानबीन शुरू की। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने कार से पिस्टल और एक सुसाइड नोट बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पिस्टल जितेंद्र की लाइसेंसी है।
रीता वर्मा, अक्षय वर्मा, अनु वर्मा और...
एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि बरामद सुसाइड नोट में जितेंद्र ने रीता वर्मा, अक्षय वर्मा, अनु वर्मा और अज्ञात पर उसके एक करोड़ रुपए हड़पने की बात लिखी है। नोट में लिखा है कि बार-बार तकादा करने पर अब चारों उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे वो बहुत मानसिक तनाव में हैं। मृतक के भाई अमित वर्मा ने सुसाइड नोट में लिखे चारों लोगों के खिलाफ नंदग्राम थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 243 प्रत्याशियों के नाम घोषित