धीमी तैयारियों ने रोकी पटरी पर रफ्तार, मेरठ नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन फिर टला – प्रशासन ने कहा दशहरे के बाद
मेरठ: मेरठ में (एनसीआरटीसी) की बहुप्रतीक्षित नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 सितंबर को प्रस्तावित आगमन और परियोजना के शुभारंभ को लेकर अब संशय गहराता जा रहा है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को अब तक प्रधानमंत्री कार्यालय से कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उद्घाटन कार्यक्रम अब विजयदशमी के बाद ही होगा। करीब एक सप्ताह पहले मेरठ में प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गए थे। जिलाधिकारी विजय कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार ताडा ने शताब्दीनगर स्टेशन, सभा स्थल और हेलीपैड के लिए चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया।
परतापुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी पर बैठक आयोजित हुई। शताब्दीनगर में सभा स्थल और हेलीपैड के लिए खाली पड़ी जमीन चिह्नित की गई। सड़क सुधार और पथ प्रकाश व्यवस्था का काम तेजी से शुरू हुआ। रैपिड रेल स्टेशन पर सौंदर्यीकरण और तकनीकी तैयारियां की गईं। लेकिन बुधवार से इन तैयारियों की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई। इससे अटकलें और तेज हो गईं कि प्रधानमंत्री अब 30 सितंबर को नहीं आएंगे।
प्रशासन ने भी स्पष्ट किया रुख
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह का कहना है कि 30 सितंबर को प्रधानमंत्री के मेरठ आगमन की कोई सूचना नहीं है। पूर्व में मिले निर्देशों के आधार पर तैयारियां जरूर की गई थीं, लेकिन अब यह संभावना है कि रैपिड रेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन विजयदशमी के बाद किया जाए। एडीजी भानु भास्कर ने भी पुष्टि की कि 30 सितंबर को प्रधानमंत्री के आगमन की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
प्रतीक्षा में टिकी मेरठ वासियों की निगाहें
नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो परियोजना को लेकर लंबे समय से लोग इंतजार कर रहे हैं। उद्घाटन की तारीख को लेकर बार-बार बदलती चर्चा ने लोगों की जिज्ञासा और बढ़ा दी है। अब सभी की निगाहें विजयदशमी के बाद प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम पर टिकी हैं।


घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 243 प्रत्याशियों के नाम घोषित