फर्जी IPS का खेल खत्म: उड़ीसा के आरोपी ने CID अफसर बनकर डॉक्टर को बनाया शिकार, 5 राज्यों में दर्ज 10 मामले
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी शख्स ने आईपीएस अधिकारी बनकर एक ऑर्थो डॉक्टर के क्लिनिक में छापा मारा और डॉक्टर के पिता को धमकाकर उनसे 10 लाख रुपए वसूल लिए। अलीगढ़ पुलिस ने अब इस फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि इस आरोपी के खिलाफ 5 अलग-अलग प्रदेशों में करीब 10 से अधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने अब इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
घटना देहलीगेट थाना क्षेत्र की है। यहां जलालपुर के प्रिंस रोड के रहने वाले योगेंद्र प्रसाद FCI के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनका बेटे डॉ. सचिन का जलालपुर रोड पर सचदेव क्लिनिक चलता है। इसी क्लिनिक पर एक शख्स स्मिथ सेठी पुत्र अभिराम सेठी निवासी नयापल्ली उड़ीसा ने फर्जी CID अधिकारी बनकर क्लिनिक पर छापेमारी कर डॉक्टर के पिता से 10 लाख रुपये ठग लिए। इस घटना के बाद पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे, जिसमें आरोपी नजर आ गया था। इसके बाद से ही पुलिस की टीमें लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने फर्जी CID अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।
10 लाख रुपये और गहने लेकर फरार
पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि 6 सितंबर को उनका बेटा दिल्ली गया था और वह क्लिनिक पर बैठे हुए थे। तभी एक आरोपी सूट-बूट पहनकर उनके पास पहुंचा। आरोपी ने खुद को CID से IPS अधिकारी बताया। आरोपी ने धमकाते हुए क्लिनिक का गेट बंद करा दिया और कहा कि तेरा बेटा खूब रुपये छाप रहा है। फिर आरोपी ने मुकदमा दर्ज कराने और जेल भेजने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपये और महिलाओं के गहने ले लिए। आरोपी धमकाते हुए वहां से निकल गया था। इसके बाद से ही पुलिस की 3 टीमें उसकी तलाश कर रही थी।


घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 243 प्रत्याशियों के नाम घोषित