मोहसिन नकवी ने एशिया कप में बढ़ाया तनाव, भारत के खिलाफ किया विरोध
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारत ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है. सुपर-4 के अहम मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर खिताब मुकाबले में जगह बना ली. इसके साथ ही श्रीलंका इस टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. 25 सितंबर को बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला सेमीफाइनल की तरह है, जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी, उसे फाइनल का टिकट मिल जाएगा. इस बीच एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करके भारत के पंगा ले लिया है. उनकी इस नीच हरकत की हर जगह आलोचना हो रही है.
मोहसिन नकवी ने क्या की हरकत?
ACC के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है. इसमें महान फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो एरोप्लेन उड़ाने का इशारा कर रहे हैं. मोहसिन नकवी ने इस तस्वीर पोस्ट करके भारत से पंगा ले लिया है.
इस दौरान सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी आलोचना हो रही है. एक फैंस ने लिखा, “अगर ICC में जरा भी शर्म बची है तो उसे पाकिस्तान क्रिकेट पर दो साल का प्रतिबंध लगा देना चाहिए. ACC के अध्यक्ष ने जानबूझकर यह तस्वीर पोस्ट करके भारत का मजाक उड़ाया, ये सही नहीं है”.
कुछ दिन पहले सुपर-4 के मुकाबले के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ ने कुछ इस तरह का इशारा फील्डिंग करने के दौरान किया था. जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी. इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी अर्शदीप सिंह ने उनको करारा जवाब दिया था.
टीम इंडिया ने बनाई फाइनल में जगह
सुपर-4 के मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर एशिया कप के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है. 28 सितंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में उसका मुकाबला बांग्लादेश या पाकिस्तान से हो सकता है.
गुरुवार, 25 सितंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाला मैच करो या मरो वाला है. जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी, वो फाइनल में पहुंच जाएगी. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस टूर्नामेंट में तीसरी बार भारत और पाकिस्तान की टीम का आमना-सामना हो सकता है. एशिया कप में कभी भी भारत और पाकिस्तान का फाइनल में आमना-सामना नहीं हुआ है.


घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 243 प्रत्याशियों के नाम घोषित