बॉक्स ऑफिस पर आग लगाएगी ‘OG’! पहले दिन ही बनेगा नया इतिहास
मुंबई: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की नई रिलीज फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ अपनी रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी है और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म अपने पहले दिन ही 150 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है। वहीं ‘ओजी’ ने भारत में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया।
पवन कल्याण की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनेगी ‘ओजी’
सैकनिल्क के अनुसार, 'ओजी' ने दुनिया भर में एडवांस बुकिंग में 75 करोड़ से भी अधिक का आंकड़ा पार कर लिया है। धीरे-धीरे यह आंकड़ा 100 करोड़ रुपए के आंकड़े की ओर बढ़ रहा है। इसने पवन कल्याण की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लु’, जिसने इस साल की शुरुआत में दुनिया भर में 67 करोड़ रुपए कमाए थे। उसके पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पहले ही पार कर लिया है। इसका मतलब है कि सिर्फ एडवांस बुकिंग कलेक्शन के आधार पर ओजी पवन कल्याण के करियर की सबसे अच्छी ओपनिंग वाली फिल्म बनने की गारंटी है। हालांकि, कुछ फिल्म एक्सपर्ट का ये भी मानना है कि ‘ओजी’ 150 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहले दिन पहुंच सकती है।
अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को छोड़ा पीछे
वहीं दूसरी ओर पवन कल्याण की ओजी ने प्रीमियर डे कलेक्शन में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को पहले ही पीछे छोड़ चुकी है। आंकड़ों के अनुसार, पवन कल्याण की फिल्म ने तेलुगु सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2- द रूल' से भी बड़ी शुरुआत की है। ‘पुष्पा 2’ ने अपने प्रीमियर शो से 10.65 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि ‘दे कॉल हिम ओजी’ कल दोपहर 1 बजे तक ही 11 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी थी। जब शो शुरू होने में तक समय था। ऐसे में जाहिर है कि ‘ओजी’ ने ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ दिया है। यह किसी तेलुगु फिल्म के लिए प्रीमियर डे की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
सुजीत ने किया है फिल्म का निर्देशन
सुजीत द्वारा निर्देशित ‘ओजी’ में पवन कल्याण के अलावा प्रियंका मोहन और यह इमरान हाशमी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह इमरान हाशमी की पहली तेलुगु फिल्म है। फिल्म ओजस गंभीरा (पवन कल्याण) नामक एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दस साल के लापता होने के बाद एक और अपराधी ओमी भाऊ (इमरान हाशमी) को मारने के लिए मुंबई लौटता है।


नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
ट्रॉफी और मेडल पर चोरों की नजर, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का बंगला बना निशाना
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल