जीएसटी दरों में कटौती आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम : मंत्री तोमर
भोपाल : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उप नगर ग्वालियर के हजीरा से सिविल अस्पताल तक स्थित छोटे और मझोले कारोबारियों के बीच पहुंचकर जीएसटी उत्सव और स्वदेशी अपनाने के लिए आव्हान किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता एवं हरित भविष्य का संकल्प भी साझा किया। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कारोबारियों से संवाद करते हुए बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में ऐतिहासिक बदलाव का निर्णय करते हुए पूर्व निर्धारित दरों में कटौती की है, जिससे जीवन रक्षक दवाइयाँ एवं रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएँ और अधिक किफ़ायती हुई हैं। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि यह निर्णय ग्वालियर सहित सम्पूर्ण देश में बचत और समृद्धि का उत्सव लेकर आया है। उन्होंने कारोबारियों से संवाद के दौरान जीएसटी कटौती की विशेषताओं की जानकारी देते हुए इस लोककल्याणकारी पहल के लिए सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दी। इस दौरान उन्होंने स्वयं ग्वालियर के मालनपुर में निर्मित सूर्या कंपनी का एलईडी बल्ब खरीदा और कारोबारियों को सरकार द्वारा जीएसटी दरों में किये गये बदलाव से होने वाले लाभ और बचत के सम्बन्ध में समझाया। ऊर्जा मंत्री तोमर ने इस मौके पर कहा कि जीएसटी की दरों में कमी किए जाने से गरीब और आम आदमी को लाभ मिला है। जीएसटी की दरों से आम आदमी को होने वाले फायदे की जानकारी देने के लिए जन चौपालें लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत है कि हर घर स्वदेशी अपनाएं। ऊर्जा मंत्री तोमर ने बताया कि खेती किसानी में काम आने वाली उपकरण हों या दवाइयां कीमतों में कमी आई है। कार से लेकर सुई तक हर क्षेत्र को जीएसटी का लाभ मिला है।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जीएसटी दरों में सुधार को आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत का सपना तेजी से पूरा होगा।


एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान