अभी फाइनल तक पहुँचे नहीं, लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेटर का ट्रॉफी पर दावा
नई दिल्ली: श्रीलंका से एक मैच क्या जीते...पाकिस्तानी खिलाड़ियों का अति-उत्साह और अति-आत्मविश्वास बाहर आ गया। पाकिस्तान के ऑलराउंडर हुसैन तलत ने फाइनल के लिए क्वालिफाई करने से पहले ही टीम को फाइनल में पहुंचा दिया और ट्रॉफी के लिए दावा भी ठोक दिया। उनका यह बयान श्रीलंका से सुपर-4 मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आया है। तलत ने इन अटकलों को भी खारिज किया है कि भारत से एशिया कप सुपर-4 मैच में हारने के बाद टीम का मनोबल गिरा है।
गुरुवार को पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से
तलत ने श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट लेकर और नाबाद 32 रन बनाकर पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं। इसके लिए पाकिस्तान को अब गुरुवार को सुपर-4 के उनके आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को हराना होगा। हालांकि, बांग्लादेश के एक भी मैच जीतने पर पाकिस्तान की राह मुश्किल हो जाएगी।
'भारत से हारने के बाद अच्छा नहीं लग रहा था'
तलत ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले टीम में कोई मायूसी नहीं थी, लेकिन भारत से सुपर-4 का पहला मैच हारने के बाद किसी को अच्छा नहीं लग रहा था। यही वजह थी कि हमने इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।'
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ दोनों मुकाबले जीते
उन्होंने कहा, 'हम पर कोई दबाव नहीं था। आलोचना हो रही थी, लेकिन हमने उसे दरकिनार किया। कई बार अहम मुकाबले से पहले आलोचना टीम के लिए अच्छी नहीं होती।' भारत और पाकिस्तान के बीच इस बार टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले और दोनों भारत ने जीते।
'अच्छा खेलने पर टीम एशिया कप जीत सकती है'
भारतीय टीम ने पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मैच के बाद और टॉस के समय भी हाथ नहीं मिलाया। तलत ने कहा कि श्रीलंका पर मिली जीत से टीम में सकारात्मकता आई है और दो मैच भी अच्छे से खेलने पर वे एशिया कप जीत सकते हैं।
फाइनल में पहुंचे नहीं, लेकिन दो मैच कह दिया
उन्होंने कहा, 'टीम का माहौल बहुत अच्छा है। हम इतने लंबे समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। अच्छी बात यह है कि प्रबंधन टीम के साथ है जबकि पहले खराब खेलने वालों को टीम से निकाल दिया जाता था। अब दो ही मैच बचे हैं और अच्छा खेलने पर ट्रॉफी हमारी होगी।' बांग्लादेश और पाकिस्तान से हारने के बाद श्रीलंका लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।


राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल