फैंस का इंतजार खत्म, तय हुई ‘मास जथारा’ की रिलीज डेट
मुंबई: आज 'मास जथारा' के निर्माता नागा वामसी ने सोशल मीडिया हैंडल पर रवि तेजा और श्रीलीला की आगामी फिल्म 'मास जथारा' की रिलीज को लेकर एक अहम जानकारी शेयर की है। जिससे रवि और श्रीलीला के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
'मास जथारा' रिलीज की तारीख
नागा वामसी ने आज एक्स पर फिल्म 'मास जथारा' की रिलीज डेट को लेकर एक खास घोषणा की है। निर्माता नागा वामसी ने आखिरकार मास महाराजा रवि तेजा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मास जथारा' की रिलीज की तारीख का खुलासा करते हुए एक्स पर लिखा, 'हम इस दशहरा पर 2 अक्बतूर को रिलीज की तारीख की घोषणा करेंगे... उसके बाद, लगातार अपडेट और प्रमोशन जारी रहेंगे। हमारे ऊर्जावान मास महाराज को देखने के लिए तैयार हो जाइए।' वैसे यह फिल्म पहले मूल रूप से 27 अगस्त, 2025 को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर इसकी तारीख आगे बढ़ाने की घोषणा की थी। अब, नागा वामसी ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर जानकारी देकर फैंस को खुश कर दिया है।
'मास जथारा' के बारे में
'मास जथारा' का निर्देशन भानु भोगवरपु ने किया है। इस फिल्म के निर्माता नागा वामसी हैं। इस फिल्म में मास महाराज रवि तेजा और श्रीलीला मुख्य भूमिका में हैं। वैसे श्रीलीला और रवि पहले सुपरहिट एक्शन कॉमेडी फिल्म 'धमाका' में एक साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म का संगीत भीम्स सेसिरेलो ने तैयार किया है। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म की सिनेमैटोग्राफी विधु अयन्ना और संपादन नवीन नूली ने किया है। फिल्म का निर्माण सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज ने मिलकर किया है।


राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल