प्रवचन स्थल पर तनाव: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के ‘सिगरेट’ वाले सवाल पर भड़के युवक
मथुरा: देश के चर्चित कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज समय-समय पर लोगों को जागरूक करते हुए नजर आते हैं। कभी पति-पत्नी के झगड़े तो कभी सास और बहू के झगड़े को लेकर अपना पक्ष रखते दिखते हैं। अनिरुद्धाचार्य देश और समाज के प्रति भी लोगों को जागरूक करते हैं। उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने युवाओं को नशे के प्रति जागरूक किया है। अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि आप जैसे युवा अगर नशे में उलझे रहेंगे तो देश का भला कौन सोचेगा। नसीहत देते हुए कहा कि नशा करके क्यों मौत को दावत दे रहे हो। दरअसल कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने अनिरुद्धाचार्य से अपनी समस्या को साझा किया है। युवक ने बताया कि अक्टूबर-नवंबर में उसका हार्ट ऑपरेशन होना है, लेकिन सिगरेट की लत छूट नहीं रही है। इस पर अनिरुद्धाचार्य ने सवाल किया कि क्या सिगरेट अपने आप आपके मुंह में आकर घुस जाती है?
'दोस्त मुझे गलत राह पर ले गए'
युवक ने जवाब दिया कि दुकान पर जाते ही सबसे पहले सिगरेट खरीद लेता हूं। रोजाना 10 से 12 सिगरेट पीता हूं, जिस पर लगभग 120 रुपये खर्च हो जाते हैं। इसके अलावा 60-70 रुपये गुटके पर और क्रिकेट मैचों में सट्टेबाजी की आदत के चलते लाखों रुपये पहले ही हार चुका है। युवक ने कहा कि दोस्त ही उसे गलत राह पर ले गए हैं और घरवालों के सामने सीधे बनकर उसका भरोसा तोड़ते हैं।
क्यों मौत को निमंत्रण दे रहे हो?
इस पर अनिरुद्धाचार्य ने युवक को समझाते हुए कहा कि अब तुम सिगरेट ना पियो, इसे छोड़ दो। सिगरेट पियोगे और सिगरेट पियोगे तो स्वस्थ थोड़े हो जाओगे। क्यों मौत को निमंत्रण दे रहे हो? साथ ही उन्होंने जुआ ना खेलने की भी नसीहत दी है।
'पत्नी के सामने सिगरेट नहीं पीता हूं'
युवक ने कहा कि दुकानदार कहता है कि सिगरेट का धुआं अंदर मत लो, उसे बाहर फेंक दोगे तो कुछ नहीं होगा। साथ ही युवक ने बताया कि उसकी लव मैरिज हुई है। वह पत्नी के सामने सिगरेट नहीं पीता है क्योंकि होम मिनिस्टर इज होम मिनिस्टर।
'मेरी हुक्का पीने की आदत नहीं जा रही है'
इसी बीच, एक दूसरे युवक ने अनिरुद्धाचार्य से कहा कि मेरी हुक्का पीने की आदत नहीं जा रही है। दोस्तों की वजह से आदत लग गई है। इसपर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि आप युवा हो, अच्छा कमाओ और राष्ट्र के लिए सोचो। नशा से आपका भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आप जैसे युवा नशे में उलझ गए हैं तो देश के लिए कौन सोचेगा।


धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश