प्रयागराज हादसा: सड़क किनारे सो रहे 4 लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, दर्दनाक दृश्य से मचा हड़कंप
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। हाइवे पर गाड़ी खराब होने की वजह से सड़क किनारे चादर बिछाकर सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। सोरांव क्षेत्र में हुए हादसे में 3 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक पीछे से बोलेरो को टक्कर मारते हुए लोगों को कुचल गई। प्रयागराज के गंगापार मे सोरांव थाना क्षेत्र के बिगहिया गांव के सामने कानपुर-वाराणसी हाइवे रोड पर सोमवार भोर में ट्रक ने खड़ी बोलेरो में टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस हादसे में 3 पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 महिलाएं घायल हुईं। इनका प्रारंभिक इलाज सोरांव सीएचसी में करवाया गया। इसमें से तीनों महिलाएं अस्पताल रेफर कर दी गई हैं। बोलेरो खराब होने की वजह से हाईवे के किनारे खड़ी कर उसके आगे चार लोग सो रहे थे। इन्हीं लोगों की मौत हुई है। जो बोलोरो गाड़ी के अंदर सो रहे थे, वह घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक भोर के समय सो रहे लोगों को कुचल गई।
मरने वालों की हुई तस्दीक-
1.सुरेश सैनी पुत्र शिव शंकर निवासी गुलौली कानपुर
2.सुरेश बाजपई पुत्र कैलाश बाजपेई
3.सुरेश बाजपई की पत्नी
4.रामसागर अवस्थी पुत्र जय राम 65 वर्ष
घायल
1.ममता देवी पत्नी प्रेम नारायण 55 गुलौली मूसानगर कानपुर
2.प्रेमा देवी पत्नी सुरेश सैनी
3.कोमल देवी पत्नी रामसागर अवस्थी
केवल प्रेम नारायण पुत्र जगन्नाथ 60 वर्ष ऐसे हैं, जिनको चोटे नहीं आई। बाकी सबकी इन्हीं के द्वारा तस्दीक की गयी है।


धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश