प्रयागराज में बड़ा हादसा, रावणयात्रा देखकर लौट रहे चार युवकों की बाइक खंभे से टकराई, गाड़ी ने कुचल डाला
प्रयागराज: प्रयागराज के शिवकुटी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रावण शोभायात्रा देखकर लौट रहे चार दोस्त एक ही बाइक पर सवार थे। बाइक तेज रफ्तार में ओल्ड कैंट स्कूल (मजार तिराहा) के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों सड़क पर गिर पड़े और उसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में जिन युवकों की मौके पर ही मौत हुई, उनकी पहचान आशुतोष (22 वर्ष) के रूप में हुई है वह वर्तमान में तेलियरगंज में किराए पर रहता था, शनि गौतम (16 वर्ष) निवासी तेलियरगंज, आदर्श (15 वर्ष) निवासी तेलियरगंज के रूप में हुई। कार्तिकेय को गंभीर रूप में के SRN अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चारों दोस्त पुराने कटरा की रावण शोभायात्रा देखकर देर रात करीब 11:30 बजे तेलियरगंज लौट रहे थे। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। ओल्ड कैंट स्कूल के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और खंभे से जा टकराई। चारों युवक सड़क पर गिर पड़े। तभी वहां से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। घटना की सूचना पर शिवकुटी थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। चारों को SRN ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि कार्तिकेय को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके। जैसे ही हादसे की खबर परिजनों तक पहुंची, घरों में मातम छा गया। मृतकों के परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे और रो-रोकर बेहाल हो गए। इलाके में शोक की लहर फैल गई है।


राशिफल 20 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह बढ़ाते है समाज में समरसता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव