एलएनसीटीएस के कंप्यूटर डिपार्टमेंट द्वारा एमपीसीएसटी द्वारा प्रायोजित "बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) एवं आईपी प्रबंधन" पर एसटीटीपी का शुभारंभ
भोपाल। कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग, एलएनसीटी एंड एस, भोपाल द्वारा एमपीसीएसटी भोपाल द्वारा प्रायोजित "बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) एवं आईपी प्रबंधन" विषय पर एक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (एसटीटीपी) का शुभारंभ आज दिनांक 17 सितंबर को लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के सभागार मैं हुआ, इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को बौद्धिक संपदा अधिकारों, पेटेंट दाखिल करने की प्रक्रियाओं, कॉपीराइट संबंधी मुद्दों, ट्रेडमार्क पंजीकरण और कुशल आईपी प्रबंधन की रणनीतियों का गहन ज्ञान प्रदान करना है।
यह कार्यक्रम स्टूडेंट्स के लिए आयोजित है। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विकास असावत , पेटेंट एवं ट्रेडमार्क एडवोकेट ने ने कहा कि हाल ही में आई ग्लोबल पेटेंट स्टेटिक्स के अनुसार भारत पिछली बार से एक पॉयदान ऊपर है, हमारे प्रयास हमें आगे लेकर जाएंगे।

आपने कहा कि रिसर्च ओर पेटेंट को ओर गति देनी होगी।
डा. अनुपम चौकसे, सचिव , एलएनसीटी समूह ने सभी से ज्ञान को बांटने का आह्वान किया।
डा. अशोक रॉय, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन, एलएनसीटी समूह ने कहा की सीखने की कोई आयु नहीं होती, हमें निरंतर सीखते रहना चाहिए जिससे हम उत्कृष्टता को प्राप्त कर सकें।डा. वी एन बरतारिया प्रिंसिपल, एलएनसीटी एंड एस ने कार्यक्रम ओर विषय की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम का अधिकतम लाभ लें । इस अवसर पर डा. अमितबोध उपाध्याय, डा. अनूप चतुर्वेदी, डा. आनंद सिंह, डा. संजय वाजपेयी, डा. अभिनीत गोयल , शिक्षक ओर बड़ी संख्या में विधार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ भावना पिल्लई, डा. भूपेश गौर एवं डा. शैलेंद्र गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया ।


राशिफल 20 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह बढ़ाते है समाज में समरसता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव