वित्त मंत्री ने किया आगाह, विकसित भारत के लिए क्वालिटी मैनेजमेंट पर देना होगा जोर
व्यापार: विकसित भारत का रास्ता केवल ढांचागत विकास ने नहीं बनेगा। गुणवत्ता प्रबंधन इसमें अहम भूमिका निभाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंडियन फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट (IFQM) के वार्षिक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए यह बात कही।
सीतारमण ने कहा कि विकसित भारत का मार्ग केवल अधोसंरचना निर्माण या मानव संसाधन प्रशिक्षण में मामूली सुधार से नहीं बनेगा, बल्कि इसके लिए गुणवत्ता प्रबंधन की गहन समझ और उद्योग जगत से अनुभवी इनपुट जरूरी है। यही हस्तक्षेप भारत में उत्पादन और सेवाओं की गुणवत्ता को नए स्तर पर ले जाएगा।
कौशल विकास को दी जा रही प्राथमिकता
सीतारमण ने कहा कि बीते दो-तीन वर्षों से हर बजट में कौशल विकास को प्राथमिकता दी गई है। केवल प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों तक सीमित न रहते हुए युवाओं को विभिन्न प्राधिकरणों और उद्योग योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर मौजूद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITIs) को 'हब एंड स्पोक मॉडल' के तहत अपग्रेड कर एआई संचालित प्रशिक्षण केंद्र बनाने के लिए केंद्र सरकार वित्तीय सहयोग दे रही है।
अंतरिक्ष और परमाणु तकनीक को जोड़ा गया
वित्त मंत्री ने आगे कहा कि सरकार ने कुछ 'संस्थानों को उत्कृष्टता केंद्र' के रूप में चिन्हित किया है, जहां एआई आधारित अनुसंधान और प्रशिक्षण कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और शहरी जीवन जैसे चार क्षेत्रों पर केंद्रित होगा। नीति आयोग ने हाल ही में इसमें 'अंतरिक्ष और परमाणु तकनीक' को पांचवें क्षेत्र के रूप में जोड़ा है। इन संस्थानों में शोध और विशेषज्ञता से युवाओं को नए अवसर मिलेंगे।
भारत-सिंगापुर सहयोग
सीतारमण ने भारत-सिंगापुर सहयोग का जिक्र करते हुए कहा कि हाल ही में आयोजित 'इंडिया-सिंगापुर मिनिस्टीरियल राउंडटेबल' में गुणवत्ता प्रबंधन, तकनीक और उत्पादकता सुधार पर गहन चर्चा हुई। सिंगापुर भारत के साथ मिलकर प्रशिक्षण और क्वालिटी सर्टिफिकेशन में मदद कर रहा है। इस दिशा में काम जारी है।


राशिफल 20 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह बढ़ाते है समाज में समरसता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव