विश्वकर्मा पूजा के बीच BBAU विश्वविद्यालय में हंगामा, छात्रों की भिड़ंत और सरकारी संपत्ति को नुकसान
लखनऊ: बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट और हंगामा हुआ। विवि के इंजिनियरिंग इंस्टिट्यूट में विश्वकर्मा पूजा थी। जानकारी पर कुछ स्टूडेंट्स ने कोड ऑफ कंडक्ट के तहत परिसर में धार्मिक गतिविधियां प्रतिबंधित होने की बात कहते हुए विरोध किया। इस पर कहासुनी के बाद शाम को मारपीट हो गई। शिकायत लेकर पहुंचे स्टूडेंट्स से वीसी ने मिलने से इनकार कर दिया। इससे भड़के स्टूडेंट्स ने वीसी कार्यालय में तोड़फोड़ के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर शाम तक हंगामा चलता रहा। वहीं, स्टूडेंट्स ने पुलिस को तहरीर देने के साथ ही विवि प्रशासन को भी पत्र लिखा है।
विवि के यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ इंजिनियरिंग में शिक्षकों ने विश्वकमों पूजा का आयोजन किया था, जबकि कुछ मामलों के बाद कोड ऑफ कंडक्ट में परिसर में धार्मिक गतिविधियां प्रतिबंधित की जा चुकी है। मृत्युंजय कुमार, रितेश, आदर्श व शिव समेत कई स्टूडेंट्स ने पूजा पर आपत्ति जताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। शाम करीब पांच बजे तक प्रदर्शन के बाद हॉस्टल जाते समय कैंटीन के पास कुछ स्टूडेंट्स ने उन पर हमला कर दिया। इस पर पीड़ित स्टूडेंट वीसी प्रो. आरके मित्तल से मिलने पहुंचे। मुलाकात न होने से स्टूडेंट भड़क गए और प्रशासनिक भवन में घुस गए। स्टूडेंट्स ने वीसी कार्यालय के बाहर गेट पर तोड़फोड़ और प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ता देख प्रशासनिक अमला स्टूडेंट्स को समझाने में जुटा रहा।
प्रॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया
पूरे प्रकरण पर स्टूडेंट्स ने प्रॉक्टर प्रो. एमपी सिंह पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दावा है कि मारपीट करने वाले स्टूडेंट्स के साथ कई बाहरी लोग भी थे। आरोप लगाया कि कैंपस में अनुशासन पूरी तरह से खत्म हो चुका है। कोड ऑफ कंडक्ट के बाद भी पूजा होने दी गई। इतना ही नहीं गार्डों के सामने ही मारपीट होने के बावजूद प्रॉक्टर मौके तक पर नहीं आए। हंगामे के बाद प्रॉक्टर और अन्य अधिकारी पहुंचे।


राशिफल 20 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह बढ़ाते है समाज में समरसता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव