जाम और खराब सड़कें बन गई ब्लैकबक की नाराज़गी की वजह, ऑफिस से हुई विदाई
व्यापार: बंगलूरू स्थित लॉजिस्टिक्स स्टार्टअप ब्लैकबक ने शहर के आउटर रिंग रोड क्षेत्र से अपना दफ्तर हटाने का फैसला किया है। कंपनी का कहना है कि बिगड़ते सड़क हालात और बढ़ते आवागमन समय के कारण कर्मचारियों के लिए वहां काम करना मुश्किल हो गया है।
कंपनी के सीईओ ने कर्मचारियों की परेशानी बताई
कंपनी पिछले नौ साल से बेलंदूर स्थित ओआरआर दफ्तर से संचालन कर रही थी। कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ राजेश याबाजी ने कहा कि यह दफ्तर उनके लिए 'ऑफिस और घर' जैसा था, लेकिन अब हालात असहनीय हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि टूटी सड़कों, गड्ढों और धूल की वजह से कर्मचारियों को लगातार दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अब यहां रहना बहुत मुश्किल हो गया है। हमने यहां से निकलने का फैसला कर लिया है।
अगले पांच वर्षों में सुधार के कोई संकेत नहीं
उनके अनुसार, कर्मचारियों के लिए एक तरफ का औसत आवागमन 1.5 घंटे से अधिक हो गया है। इससे उत्पादकता और कार्य-जीवन संतुलन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के नागरिकों और व्यापारियों द्वारा बार-बार चिंता जताए जाने के बावजूद, याबाजी ने कहा कि सड़कें गड्डों और धूल से भरी हैं, और उन्हें ठीक कराने की कोई मंशा नहीं है , अगले 5 वर्षों में इसमें कोई बदलाव नहीं दिखेगा।" उन्होंने कहा कि उन्हें अगले पांच वर्षों में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है, जिसके कारण ब्लैकबक को परिचालन स्थानांतरित करने का कठोर निर्णय लेना पड़ा।
बंगलूरू की ट्रैफिक समस्या है पुरानी
इस घटना ने एक बार फिर बंगलूरू के आईटी कॉरिडोर में काम करने वाली कंपनियों के बीच बढ़ती निराशा को उजागर करता है। आउटर रिंग रोड, जो कई बड़ी प्रौद्योगिकी कम्पनियों और स्टार्टअप्स का घर है, लंबे समय से यातायात की भीड़, खराब सड़क गुणवत्ता और समय पर रखरखाव की कमी से जूझ रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को ग्रेटर बंगलूरू अथॉरिटी (जीबीए) और पांच नगर निगमों से संबंधित मुद्दों पर एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। उन्होंने कहा था कि खराब नागरिक कार्यों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। उन्होंने नगर आयुक्तों को नियमित आधार पर निरीक्षण करने का निर्देश दिया है।
उपमुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि बंगलूरू में लोगों के सामने आने वाली समस्याओं को हल करने में समय लगेगा और उन्होंने नागरिकों से सहयोग करने और नियमित रूप से करों का भुगतान करने का अनुरोध किया था।


बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।
शारीरिक बीमारी बनी आत्मघाती कदम की वजह? जबलपुर में 18 वर्षीय छात्रा की मौत से सनसनी।
हार्दिक और क्रुणाल के बीच सबकुछ सामान्य, आरसीबी स्टार ने सोशल मीडिया कयासों को किया क्लीन बोल्ड।
गर्मियों के 3 अनमोल रत्न: नींबू, गन्ना और नारियल; आपकी सेहत के लिए किसका पलड़ा भारी?