PCPNDT एक्ट उल्लंघन में इंदौर की अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक निर्णय, 14 साल पुराने केस में दो डॉक्टरों को एक साल कैद
इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर की जिला अदालत ने 14 साल पुराने एक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दो डॉक्टरों को एक-एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मामला प्री-कंसेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक एक्ट (पीसीपीएनडीटी) के उल्लंघन से जुड़ा है। अदालत ने डॉक्टरों पर 6-6 हजार रुपए का जुर्माना और तीन-तीन माह की अतिरिक्त सजा भी दी है। कोर्ट ने जिन आरोपियों को सजा सुनाई है उनमें डॉ राजू प्रेमचंदानी (62) निवासी सर्वोदय नगर और डॉ अजय मोदी (63) निवासी केसरबाग हैं। दोनों स्नेहनगर स्थित आइडियल मेडिकल सेंटर के संचालक थे। जिला प्रशासन की जांच में पाया गया था कि सोनोग्राफी के दौरान गर्भवती महिला और डॉक्टरों के हस्ताक्षर जरूरी फॉर्म पर नहीं थे। पीसीपीएनडीटी एक्ट के मुताबिक यह गंभीर उल्लंघन है।
कैसे शुरू हुआ मामला
1 जून 2011 को इंदौर के अखबारों में एक खबर प्रकाशित हुई थी। इसमें सोनोग्राफी जांच में गड़बड़ी का जिक्र था। खबर के मुताबिक संबंधित महिला ने बाद में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। तत्कालीन एडीएम नारायण पाटीदार ने जांच के आदेश दिए। 7 जून को डीएसपी मुख्यालय ने रिपोर्ट दी कि महिला ने 5 अप्रैल 2011 को आइडियल मेडिकल सेंटर पर सोनोग्राफी कराई थी। 11 जून को प्रशासन की टीम ने केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान सोनोग्राफी रजिस्टर जब्त किए गए।
जांच में मिली गड़बड़ियां
कई फॉर्म-F पर न तो गर्भवती महिला के हस्ताक्षर थे और न ही डॉक्टरों के साइन थे। आइडियल मेडिकल सेंटर के डॉ अजय मोदी ने जांच की थी। लेकिन फॉर्म-F नहीं भरा गया। सेंटर ने एएनसी (एंटीनेटल केयर) रजिस्टर भी सही तरीके से मेंटेन नहीं किया था। जिसे जांच समिति ने इसे PCPNDT एक्ट का सीधा उल्लंघन माना।
अदालत का फैसला
जिला कोर्ट में लंबे समय तक सुनवाई चली। अंत में प्रिन्सी अग्रवाल की अदालत ने दोनों डॉक्टरों को दोषी माना है। कोर्ट ने एक-एक साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी आकृती गुप्ता ने की थी।


बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।
शारीरिक बीमारी बनी आत्मघाती कदम की वजह? जबलपुर में 18 वर्षीय छात्रा की मौत से सनसनी।
हार्दिक और क्रुणाल के बीच सबकुछ सामान्य, आरसीबी स्टार ने सोशल मीडिया कयासों को किया क्लीन बोल्ड।
गर्मियों के 3 अनमोल रत्न: नींबू, गन्ना और नारियल; आपकी सेहत के लिए किसका पलड़ा भारी?