बांदा पुलिस ने नकली जूस माफिया को पकड़ा, यूट्यूब वीडियो देखकर सीख रहा था जहरीला मिक्सचर बनाना
बांदा: बांदा में सोमवार रात पुलिस ने नकली पेय पदार्थ बनाने वाले एक शख्स को अरेस्ट किया है। उसके पास से पुलिस ने नकली और सेहत के लिए हानिकारक जूस बनाने वाला केमिकल जब्त किया है। इसी तरह जूस बनाने वाली मशीन भी मिली है। बताया जा रहा है कि उसने यूट्यूब से नकली जूस बनाना सीखा था।
पुलिस के अनुसार सोमवार को थाना कमासिन के ग्राम जामू में मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में लवकुश सिंह पुत्र शिववरन सिंह को पकड़ा गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह कानपुर से मशीनें व कच्चा माल मंगाता था। उसने यूट्यूब पर देखकर ही नकली और केमिकल युक्त जूस बनाने की विधि सीखी। यह इन नकली जहरीले पेय पदार्थों को आसपास के बाजारों में बिना एक्सपायरी डेट के बेचता था। आरोपी के कथन के मुताबिक इसी प्रक्रिया से केमिकल मिश्रणयुक्त जूस को लंबे समय तक बिक्री योग्य बनाए रखना संभव हो जाता था। कार्यवाही में पुलिस ने पेय पदार्थ बनाने वाली मशीन, पैकिंग करने वाली मशीन, 5 तैयार नकली पेय-पदार्थ, 11 खुले पैकेट सॉफ्ट ड्रिंक कंसंट्रेट मिक्स, 2 खुले पैकेट केमिकल, 3 बंद पैकेट केमिकल, 2 पैकेट स्वीटरनर, लगभग 2,000 पैकिंग पाउच।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीपक कुमार सैनी, उपनिरीक्षक अनुराग सिंह और कांस्टेबल अनुज कुमार यादव मुख्य रूप से शामिल थे। थाना प्रभारी ने बताया कि लवकुश के खिलाफ थाना कमासिन में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाइयां की जा रही हैं। पुलिस ने नागरिकों से आगाह किया है कि वे बाजार से खरीदे गए पेय पदार्थों पर एक्सपायरी डेट, सीलिंग और निर्माता के पते की जांच अवश्य करें और संदिग्ध पेय पदार्थ/दुकानों की सूचना तुरंत थाना/निकटतम पुलिस चौकी को दें। आगे की जांच के दौरान पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी का नेटवर्क कितना व्यापक है और क्या कोई अन्य शख्स या दुकानदार इस धंधे से जुड़ा हुआ है।


भोपाल-इटारसी-जबलपुर समेत कई शहरों को तोहफा, पीएम मोदी देंगे 2 अमृत भारत ट्रेन
तपती गर्मी से राहत: स्कूलों में पहले ही कर दी गई समर वेकेशन की घोषणा
सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई की तैयारी
दमदम में पीएम मोदी का वार—“तृणमूल राज में बंगाल की पहचान खतरे में”
कर्मचारी ने ट्रांसफर के खिलाफ कोर्ट में दायर की थी याचिका
ग्रामीण और शहरी महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश
ममता बनर्जी का ऐलान, बोलीं- बंगाल के बाद दिल्ली हमारी
रेल यात्रियों का बुरा हाल: जबलपुर रूट की स्पेशल ट्रेनें घंटों लेट
रिपोर्ट लेट, पानी गंदा: शहर में पेयजल संकट पर हल्ला बोल
महिला आरक्षण मुद्दे पर गर्माई राजनीति, कांग्रेस का 26 अप्रैल को पैदल मार्च
कुर्सी की लड़ाई के बीच डिप्टी CM का बड़ा बयान, ‘हवा खाने नहीं आया’