लव जिहाद आरोपी फरहान का घर हथौड़ों से ढहाने की तैयारी, पुलिस बल रहेगा तैनात
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद मामले के मुख्य आरोपी फरहान के घर पर जिला प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में है। संकरी गली में बने मकान तक बुलडोज़र नहीं पहुंच सकता, इसलिए घर को हथौड़ों से तोड़ा जाएगा।
जिला प्रशासन ने 13 सितंबर को आरोपी साद, साहिल और फरहान को नोटिस भेजा था। साद और साहिल के घरों पर पहले ही बुलडोज़र चल चुका है, लेकिन फरहान को जिला कोर्ट से स्टे मिल गया था। अब प्रशासन हाई कोर्ट में जाकर स्टे हटवाने की तैयारी कर रहा है।
कोर्ट में मामला
13 सितंबर को प्रशासन ने अर्जुन नगर स्थित साद और साहिल के घरों को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ढहा दिया था। तीसरे आरोपी फरहान की कोर्ट पेशी और स्टे आदेश के कारण उस पर कार्रवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने कलेक्टर और एसडीएम से जवाब मांगा था। अब हाई कोर्ट से स्टे हटने के बाद फरहान के घर पर भी कार्रवाई होगी।
फरहान के पिता का आरोप
आरोपी फरहान के पिता रिज़वान ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने उनसे 10 लाख रुपये मांगे थे। वे सिर्फ 2 लाख रुपये ही दे पाए, शेष 8 लाख रुपये की व्यवस्था नहीं कर सके। उनका आरोप है कि पुलिस ने 15 दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं की और बाद में मिसरोद थाने में FIR दर्ज की।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला भोपाल के एक निजी कॉलेज का है, जहां छात्राओं के साथ दुष्कर्म कर उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। इसमें फरहान, साद, साहिल के अलावा नबील, अली और अबरार भी शामिल हैं। फरहान को इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड बताया गया है। नबील बिहार और अबरार कोलकाता का रहने वाला है, दोनों की तलाश जारी है।


पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट