‘दम है तो छक्का मारो’ – बुमराह की घातक गेंदबाज़ी से पाकिस्तान के छूटे पसीने
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें जब आमने-सामने होंगी तो रोमांच चरम पर होगा. मगर उस रोमांच में तड़का लगाने का काम करेगा बुमराह का वो चैलेंज जो पाकिस्तान के सामने होगा. पाकिस्तान की टीम को वो करने की खुली चुनौती होगी, जो उसने T20 इंटरनेशनल में बुमराह के खिलाफ अभी तक नहीं किया है. अब सवला है कि पाकिस्तान ने बुमराह के खिलाफ T20 में क्या नहीं किया? इसका जवाब है- सिक्स. पाकिस्तान के किसी भी बल्लेबाज ने भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में अब तक एक भी छक्का नहीं लगाया है.
बुमराह के खिलाफ छक्के को तरसा पाकिस्तान
T20 इंटरनेशनल में जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 391 गेंदें डाली है. मगर छक्का एक भी गेंद पर नहीं छाया है. इसका मतलब है कि जब-जब बुमराह सामने आए हैं पाकिस्तान की टीम छक्के लगाने को तरसती ही दिखी है. बुमराह ने पाक बल्लेबाजों को पूरी तरह से बेचारा बनाकर छोड़ा है.
391 गेंद से नहीं लगा पाया सिक्स… एशिया कप में क्या होगा?
इस बार का एशिया कप T20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है, जिसमें 14 सितंबर को दुबई में दोनों टीमें टकराएंगी. ये टक्कर पाकिस्तान के खिलाड़ियों के लिए सिर्फ एक मुकाबला नहीं बल्कि बुमराह के खिलाफ छक्का लगाने की खुली चुनौती भी होगी. अब देखना ये है कि बुमराह बिना छक्के के 391 गेंदों में कुछ और गेंदें जोड़ते हैं या फिर पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी बुमराह के उस चैलेंज से पार पाने में सफल रहता है.
बुमराह हैं तो एशिया कप में जीत है
बुमराह का टीम इंडिया में होना उसके एशिया कप जीतने के चांसेज को बढ़ाता दिखता है. ऐसा इसलिए क्योंकि बुमराह के प्लेइंग इलेवन में होते टीम इंडिया एशिया कप में एक भी मुकाबला नहीं हारा है. ये कहानी बुमराह के अब तक खेले 12 मुकाबलों की है. वहीं उन 12 मुकाबलों में एक भी मैच ऐसा नहीं रहा, जिसमें बुमराह विकेटलेस गए हों. कम से कम एक विकेट तो उन्होंने लिया ही है.


बालेन शाह सरकार से सीधा संवाद: काठमांडू में नई सरकार की प्राथमिकताएं सुनेंगे समीर पॉल कपूर
"नारी शक्ति का अपमान माफ नहीं करेगा देश": बिल गिरने पर विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया रोष
संबोधन की तैयारी: महिला आरक्षण बिल पर देश को आगे की रणनीति बता सकते हैं पीएम मोदी
ईरान के फैसले का असर: सप्लाई की चिंता खत्म होते ही कच्चा तेल सस्ता, अब भारत पर टिकी सबकी नजर।
सफर बना मातम: सेलम हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की बस
कंकाल बन गई जिंदगी: नीमच में कुपोषण और प्रताड़ना की शिकार महिला का रेस्क्यू
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
₹1,00,000 करोड़ का प्रोजेक्ट: मुंबई के गोरेगांव में 10 साल में तैयार होगी 'अदाणी सिटी'।
वेतन वृद्धि का ऐलान: केंद्र सरकार ने नए साल के तोहफे के रूप में बढ़ाया महंगाई भत्ता
योगी आदित्यनाथ की हुंकार: घुसपैठियों से मुक्त बंगाल ही मां का सच्चा सपना
18वीं लोकसभा का सातवां सत्र संपन्न: 9 विधेयक पारित, लेकिन संविधान संशोधन बिल अटका
तेहरान के कड़े तेवर: अमेरिकी नाकेबंदी के विरोध में जलडमरूमध्य बंद करने की धमकी
राहुल गांधी के 'जादूगर' वाले बयान पर भड़के राजनाथ सिंह, माफी मांगने की उठाई मांग