‘क्रिश 4’ को लेकर ऋतिक-राकेश का प्लान आउट, रिलीज डेट पर टूटी चुप्पी
मुंबई: बॉलीवुड में सुपरहीरो फिल्मों की बात हो और कृष फ्रेंचाइजी का जिक्र न हो, ऐसा संभव नहीं। राकेश रोशन की इस सफल सीरीज ने दर्शकों को भारत का अपना सुपरहीरो दिया है। अब इस फ्रेंचाइजी के चौथे भाग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार निर्देशक की कुर्सी खुद ऋतिक रोशन संभालेंगे और फिल्म 2027 में रिलीज होगी। जी हां, खुद राकेश रोशन ने इंटरव्यू में ये अपडेट दिया है।
कब शुरू होगी शूटिंग?
राकेश रोशन ने 'बॉलीवुड हंगामा' के साथ इंटरव्यू में खुलासा किया है कि फिल्म की शूटिंग 2026 के मिड में शुरू होगी। उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट को ज्यादा समय नहीं लगा, लेकिन फिल्म का बजट तय करने में सबसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ी। चूंकि यह अब तक की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है, इसलिए प्री-प्रोडक्शन पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
क्यों खास है यह फिल्म?
कृष फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2003 में ‘कोई मिल गया’ से हुई थी, जिसमें जादू नाम का एलियन बच्चों और बड़ों सभी का पसंदीदा बन गया। इसके बाद 2006 में ‘कृष’ और 2013 में ‘कृष 3’ आई। अब लगभग 14 साल बाद इस सीरीज की चौथी कड़ी दर्शकों के सामने आएगी। लंबे इंतजार के बाद ‘कृष 4’ से लोगों की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं।
ऋतिक रोशन की नई जिम्मेदारी
अब तक इस फ्रेंचाइजी का निर्देशन राकेश रोशन करते आए हैं, लेकिन पहली बार ऋतिक रोशन निर्देशक के रूप में सामने आएंगे। उन्होंने एक इवेंट में कहा था कि उनके अंदर हमेशा से एक फिल्ममेकर छिपा रहा है और अब समय आ गया है कि वह उस चुनौती को स्वीकार करें। उन्होंने यह भी माना कि उन्हें घबराहट और डर है, लेकिन यही डर उन्हें नया सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।
ऋतिक के निर्देशन करने पर बोले पिता
राकेश रोशन ने बेटे ऋतिक के निर्देशन में कदम रखने को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि जैसे 25 साल पहले उन्होंने ऋतिक को ‘कहो ना प्यार है’ से दुनिया के सामने पेश किया था, वैसे ही अब उन्हें दोबारा पेश करने जा रहे हैं लेकिन इस बार एक निर्देशक के रूप में।


RCB vs CSK मैच के बाद बवाल: ‘डोसा-इडली’ गाने से भड़की Chennai Super Kings, BCCI तक पहुंचा मामला
कोर्ट से राहत नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी की याचिका खारिज की
नाम बड़े, दर्शन छोटे! IPL 2026 में महंगे खिलाड़ियों का फ्लॉप शो, टीमों का बिगड़ा खेल
‘महिला-विरोधी मानसिकता’ का आरोप: अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर तीखा हमला
आरक्षण बनाम परिसीमन: अमित शाह ने संसद में रखा पक्ष, विपक्ष ने उठाए सवाल
सही खानपान से कम करें लीवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा
चुनावी तैयारी तेज: TVK आज जारी करेगी घोषणापत्र, कर्ज राहत और LPG पर फोकस
10वीं-12वीं में फेल या असंतुष्ट छात्र दे सकेंगे दोबारा परीक्षा
कैंसर की शुरुआती पहचान में AI बना गेमचेंजर
कांग्रेस का स्टैंड तय: सोनिया गांधी का साफ संदेश, अब राहुल गांधी क्या कहेंगे?
गुड बैक्टीरिया की कमी से हो सकती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं
फैक्ट्री हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तैयारी