गैलेक्सी झेड फोल्ड 3 और झेड फलीप 3 को नहीं मिलेंगे सिक्योरिटी अपडेट्स
नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने घोषणा की है कि गैलेक्सी झेड फोल्ड 3 और गैलेक्सी झेड फलीप 3 स्मार्टफोन को अब से मंथली सिक्योरिटी अपडेट्स नहीं मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को अगस्त 2021 में लॉन्च किया गया था और लगभग चार साल तक इन्हें नियमित मंथली अपडेट्स मिलते रहे। अब ये डिवाइस केवल तिमाही यानी हर तीन महीने में सिक्योरिटी पैच प्राप्त करेंगे। हालांकि, कंपनी ने यह भी साफ किया कि यूजर्स को सुरक्षा के मामले में पूरी तरह निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि क्वॉर्टरली अपडेट्स जारी रहेंगे। इस बदलाव के बाद अब गैलेक्सी झेड फोल्ड 4 और गैलेक्सी झेड फलीप 4 सबसे पुराने ऐसे फोल्डेबल होंगे जिन्हें मंथली अपडेट मिलते रहेंगे। सैमसंग ने गैलेक्सी एस-सीरीज की अपडेट लिस्ट में भी बदलाव किया है।
अब सिर्फ गैलेक्सी एस20 एफई 4जी, एस20 एफई 5जी, गैलेक्सी एस21 5जी, गैलेक्सी एस21प्लस 5जी और एस21 अल्ट्रा 5जी जैसे मॉडल्स को ही मंथली सिक्योरिटी पैच मिलेगा। बाकी पुराने एस20 सीरीज मॉडल्स इस लिस्ट से बाहर हो गए हैं। गैलेक्सी झेड फोल्ड 3 में 7.6 इंच का क्यूएक्सजीए प्लस डायनामिक अमोलेड 2एक्स डिस्प्ले और 120एचझेड रिफ्रेश रेट सपोर्ट है, जबकि झेड फलीप 3 में 6.7 इंच का फुल-एचडी प्लस अमोलेड डिस्प्ले मिलता है।


छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
गलत समय पर खाया खीरा बन सकता है नुकसान की वजह
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13