महिला विश्व कप 2025: पाकिस्तान नहीं होगा उद्घाटन समारोह का हिस्सा
नई दिल्ली: पाकिस्तान अगले महीने होने वाले महिला विश्व कप के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होगा। महिला वनडे विश्व कप की शुरुआत 30 सितंबर से होनी है जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका को करनी है। गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले महिला विश्व कप के शुरुआती मैच से पहले उद्घाटन समारोह होगा जिसमें बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल प्रस्तुति देंगी।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना या अन्य कोई प्रतिनिधि भारत की यात्रा नहीं करेगा। मालूम हो कि भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी से पहले यह नीति अपनाई गई थी कि दोनों टीमें एक दूसरे के देश में नहीं खेलेंगी। यही कारण है कि महिला विश्व कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में हो रहा है। भारतीय पुरुष टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले दुबई में खेले थे, जबकि इसकी मेजबानी पाकिस्तान के पास थी।
श्रीलंका में अपने मुकाबले खेलेगा पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं होने के कारण दोनों देशों के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती है। दोनों टीमें बस आईसीसी या बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ शिरकत करती हैं। महिला विश्व कप में पाकिस्तान की टीम अपने सभी मुकाबले कोलंबो के आर प्रेमादास स्टेडियम में खेलेगी। अगर पाकिस्तान की टीम 29 अक्तूबर को होने वाले सेमीफाइनल और दो नवंबर को होने वाले फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में सफल रही तो कोलंबो ही इन दोनों मुकाबलों की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान इस वैश्विक टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत दो अक्तूबर को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा।
श्रेया घोषाल देंगी प्रस्तुति
आईसीसी ने हाल ही में उद्घाटन समारोह के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि बॉलीवुड की प्रमुख पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल एक लाइव प्रस्तुति देंगी जो वैश्विक मंच पर महिला क्रिकेट की ऊर्जा, उत्साह और एकता का जश्न मनाएगा। श्रेया घोषाल ने टूर्नामेंट का आधिकारिक गान ‘ब्रिंग इट होम’ भी रिकॉर्ड किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए टिकटें काफी कम रखी गई हैं और फैंस सिर्फ 100 रुपये में मुकाबला देख सकेंगे।


महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
आईफोन और छह लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद