खरगोन में स्कूल विवाद: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के बाद प्रिंसिपल की पिटाई, मामला तूल पकड़ने पर 30 पर केस, 5 गिरफ्तार”
खरगोनः जिले के भगवानपुर क्षेत्र में एक छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ के आरोपी प्राचार्य की पिटाई मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस मामले 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी दी। भगवानपुरा के थाना प्रभारी इलाप सिंह मुजाल्दे ने बताया कि प्राचार्य हजारीलाल बघेल के कमरे में घुसकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचा गई। साथ ही बलवा और मारपीट करने की गई। इस मामले में छात्र के रिश्तेदारों और आदिवासी संगठनों के 11 नामजद और 20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही 5 को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि शेष लोगों की भी गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी।
प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप
दरअसल, शासकीय स्कूल की 16 वर्षीय छात्रा ने प्राचार्य के खिलाफ आधार कार्ड अपडेशन के नाम पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। घटना का पता चलने के बाद गुस्साए परिजन और आदिवासी संगठन स्कूल पहुंचे थे। उसी दिन प्राचार्य कक्ष में पहुंचकर उन्होंने बलवा कर उनसे मारपीट की थी। पुलिस ने बताया कि लोगों के जबरदस्त विरोध के बाद प्राचार्य को 28 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
कलेक्टर ने प्राचार्य को हटाया
न्यायिक हिरासत के बाद पुलिस ने प्रिंसिपल को कोर्ट में पेश किया गया था। न्यायालय ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है। हालांकि जिला कलेक्टर भव्या मित्तल ने आरोपी पर एक्शन लिया। प्राचार्य को सस्पेंड कर दिया था। इस मामले में शिक्षक संघ ने प्राचार्य को फंसाने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन भी सौंपा था।


थार और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत
प्रेमी संग भागने पर महिला की हत्या, परिवार पर लगा ऑनर किलिंग का आरोप
मध्यस्थता के प्रयासों से अमेरिका-ईरान बातचीत की वापसी की उम्मीद, कई देश सक्रिय
मैच के दौरान बार-बार स्क्रीन पर दिखीं काव्या
पीएम मोदी बोले—देहरादून पर मां डाट काली की असीम कृपा बनी हुई है
शानदार प्रदर्शन के दम पर जीता यह सम्मान
सांस्कृतिक प्रसारण पर बवाल: पाकिस्तान में टीवी चैनल को मिला नोटिस
गुस्से में युवती ने युवक को जूतों से पीटा
उपसभापति पद पर फिर हरिवंश का नाम आगे, सरकार विचार में, विपक्ष की आपत्ति तेज
यूपी सरकार ने बढ़ाया वेतन, जानिए नया न्यूनतम सैलरी स्ट्रक्चर क्या होगा
मध्य प्रदेश में जनगणना की तैयारी तेज, महिलाओं की गोपनीयता पर सख्त नियम लागू
आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया शेयर
गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती